Pencil Portal 2024 के बारे में जाने संपूर्ण जानकारी विस्तार से

Pencil Portal:- हमारे देश मेबाल मजदूरी एक कानूनी अपराध है और भारतीय सविंधान के Article 24 मे यह स्पष्ट लिखा हुआ है। कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चो को कारख़ानो, खानों एंव प्रतिष्ठानो अन्य किसी जोखिम भरे काम पर नही रखा जा सकता हैबाल श्रम को रोकने के लिए देश मे कई कानून भी बनाए गए हैसाथ हीसंविधान के Article 21-(क) ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चो को नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया है जो उनका मौलिक अधिकार है। इस उम्र मे बच्चो को स्कूल या खेल प्रांगण मे होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से कई बच्चो को बचपन मे ही इन बुनियादी व्यक्तित्व व इन अधिकारो वंचित हो जाते है

और गरीबी के कारण इन बच्चो पर काम का बोझ पड़ जाता है जिससे उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा बच्चो को शिक्षा का अधिकार दिलाने और बाल श्रम कानून को और प्रभावी बनाने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसका नाम पेंसिल पोर्टल है। यह पोर्टल एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉम है इस पोर्टल के माध्यम से बाल श्रम के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल मे पेंसिल पोर्टल से सम्बन्धित सम्पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराएगें। विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।

Pencil Portal

Samarth Yojana

Pencil Portal 2024

केन्द्रीय श्रम एंव रोज़गार मंत्रालय द्वारा बाल श्रम को पूर्ण रूप से समाप्त करने और बच्चो को उनके अधिकार वापस दिलाने के लिए पेंसिल पोर्टल लॉन्च किया है। यह एक ऑनलाइन शिकायत प्रणाली है। इस पोर्टल के माध्यम से लोगो को जागरूक करते हुए बाल श्रम को रोकने के लिए उनकी मदद ली जाएगी ताकि बाल श्रम पर अंकुश लगाया जा सके। इस पोर्टल का नाम पेंसिल रखा गया है जिसका सीधा सा अर्थ है बच्चो के हाथ मे औजार नही बल्कि पेंसिल होनी चाहिए। इस पोर्टल का कार्य यह है कि जब भी कोई आम नागरिक किसी बच्चे को बाल श्रम करते हुए पाता है तो वह इसकी शिकायत ऑनलाइन पेंसिल पोर्टल पर कर सकते है।

इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत का तुरन्त संज्ञान लिया जाएगा और बाल श्रमिक बच्चे को ट्रेक किया जाएगा इसके बाद बच्चे को ऑनलाइन ट्रेक करके सरकार द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम या सरकार द्वारा संचालित शिक्षा पोषण एंव कौशल विकास कार्यक्रमो से जोड़ा जाएगा। जिस पर देश के प्रत्येक बालक का अधिकार है। इस प्रकार आम नागरिक का एक कदम बाल श्रम कर रहे बच्चो का भविष्य बर्बाद होने से बचा सकता है। केन्द्र सरकार का लक्ष्य है कि साल 2025 तक देश मे बाल श्रम को समाप्त करना है। बाल श्रम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारो जिला स्तरीय प्रशासन, समान के नागरिक और आम लोगो की मदद ली जाएगी।

पेंसिल पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी

पोर्टल का नामPencil Portal
लॉन्च किया गयाकेन्द्र सरकार द्वारा
मंत्रालयश्रम एंव रोज़गार मंत्रालय
साल2024
उद्देश्यबाल श्रम पर अंकुश लगाकर पूर्ण रूप से समाप्त करना। और बच्चो का भविष्य सुरक्षित करना।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://pencil.gov.in/

Pencil Portal 2024 का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए पेंसिल पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बाल मजदूरी पर अंकुश लगाकर पूर्ण रूप से समाप्त करना और बच्चो का भविष्य सुरक्षित करना है। बाल श्रम को रोकने के लिए पेंसिल पोर्टल की मदद ली जाएगी। Pencil Portal पर बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा सकेगी और बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर उज्जल बनाने मे सहयोग किया जा सकेगा। क्योकिं गरीबी जैसी विभिन्न समस्याओ के कारण बचपन मे ही बच्चो पर का का बोझ पड़ जाता है जिससे बच्चो का व्यक्तिगत विकास नही हो पाता है

जिससे वह अपराध की और अग्रसर हो जाते है और उनका भविष्य बर्बाद हो जाता है इसी को ध्यान मे रखते हुए श्रम एंव रोज़गार मंत्रालय द्वारा पेंसिल पोर्टल को लॉन्च किया गया है इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करके बच्चो को ट्रेक किया जाएगा और उनको शिक्षा पोषण एंव कौशल विकास कार्यक्रमो से जोड़ा जाएगा। बच्चे का भविष्य उज्जवल बनाने मे देश का कोई भी आम नागरिक पेंसिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना सकता है।

PM Matru Vandana Yojana

पेंसिल पोर्टल का कार्यान्वयन एंव घटक

जिला नोडल अधिकारी DNO उन जनपदो द्वारा नामित किये जाएगें। जो शिकायत प्राप्त करेगें। प्राप्त शिकायत के 48 घंटे के भीतर पहले वह शिकायत की वास्तविकता की जाँच करेगें। और फिर पुलिस की मदद से बचाव के उपाय किये जाएगें। अभी तक 7 राज्य व केन्द्रशासित प्रदेशो मे ने DNO नियुक्त किये है।

  • बाल ट्रैकिंग प्रणाली।
  • शिकायत कॉर्नर।
  • राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना और परस्पर सहयोग।
  • राज्य सरकार।

Pencil Portal 2024 का कार्यान्वयन

बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए स्वंय को पेंसिल पोर्टल पर रजिस्टर करना आवश्यक होगा शिकायत कर्ता को अपनी निजी जानकारी एंव जिस स्थान से शिकायत दर्ज करा रहा है उस स्थान का विवरण दर्ज करना है इसके बाद बाल श्रमिक बालक का नाम, पता, फोटो, आदि दर्ज करना अनिवार्य है इन सभी जानकारी के बाद पोर्टल से जुड़ी जानकारी पोर्टल से जुड़ी सरकारी एजेंसी के पास शिकायत दर्ज हो जाएगी। एजेंसी द्वारा शिकायत के आधार पर बच्चो को ट्रेक करके पहुंचाया जाएगा और इसके बाद सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे शिक्षा पोषण एंव कौशल विकास कार्यक्रम सम्बन्धी सुविधा आदि का लाभ इन बच्चो को प्रदान किया जाएगा ताकि उनका भविष्य सुरक्षित कर उनकी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर देश को मजबूत किया जा सकेगा।

पेंसिल पोर्टल 2024 पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

देश का कोई भी नागरिक बाल श्रम के खिलाफ किसी भी बालक को मजदूरी करते हुए पाता है तो वह Pencil Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है। जिसे अपना कर आप आसानी से पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको पेंसिल पोर्टल की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
पेंसिल पोर्टल
  • होम पेज पर आपको Complaint Report a Child Lodge a Complaint के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत दर्ज करने हेतु एक फॉर्म खुल जाएगा।
Pencil Portal
  • अब आपको इस पेज पर बाल श्रमिक की जानकारी, फोटो, बच्चे का पता, जैसे- मकान नम्बर, गांव एंव मोहल्ला, वार्ड/पंचायत, ब्लॉक, तहसील, राज्य, जिला आदि की जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे- आपका नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी।
  • इस प्रकार आप पेंसिल पोर्टल पर बाल श्रम की शिकायत दर्ज कर सकते है।

Aatmnirbhar Bharat Rozgar Yojana

दर्ज शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको पेंसिल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Complaint/Report Child के विकल्प पर क्लिक कर Track Complaint Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
पेंसिल पोर्टल
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको Complaint ID Registered Mobile No और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत का स्टेट्स खुल कर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप अपनी शिकायत का स्टेट्स देख सकते है।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • पेंसिल पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
  • होम पेज पर आपको Registered User? Login Here के लिंक पर क्लिक करना है
Pencil Portal
  • इसके बाद आपके सामने लॉगन पेज खुल जाएगा
  • इस पेज पर आपको अपना यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करना है
  • अब आपको वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगें।

FAQ,s

Pencil Portal क्या है?

Pencil Portal एक ऑनलाइन शिकायत प्रणाली है। जिसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक किसी बच्चे को बाल श्रम करते हुए पाता है तो वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है।

पेंसिल पोर्टल को किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

पेंसिल पोर्टल को भारत सरकार के श्रम एंव रोज़गार मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया या है।

Pencil Portal की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

पेंसिल पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://pencil.gov.in/ है।

इस पोर्टल का क्या उद्देश्य है?

इस पोर्टल का उद्देश्य बाल श्रम पर अंकुश लगाकर पूर्ण रूप से समाप्त करना और बच्चो का भविष्य सुरक्षित कर एक उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY)

Leave a Comment