PM Matru Vandana Yojana 2024 महिलाओं को मिलेंगे 11000 रुपये देखे पूरी जानकारी

PM Matru Vandana Yojana 2024:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश की महिलाओ की आर्थिक स्थिति मे सुधार करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जा सके। अब इसी क्रम मे भारत सरकार के महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा देश की गर्भवती महिलाओं के हित मे एक और योजना की शुरूआत की गई है जिसका नाम प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना है। Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के माध्यम से देश की गर्भवती महिलाओं को अलग अलग किस्तो मे आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है

पीएम मातृत्व वंदना योजना 2024 को देश के सभी राज्य मे लागू किया गया है जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से PM Matru Vandana Yojana मे आवेदन से सम्बन्धित मह्त्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है क्या है यह योजना और कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ? इस सभी से जुड़ी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

PM Matru Vandana Yojana
PM Matru Vandana Yojana

Aatmnirbhar Bharat Rozgar Yojana

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2024

पीएम मातृत्व वंदना योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा साल 2017 मे की गई है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का संचालन भारत सरकार के महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के तहत महिला के गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक अलग अलग किस्तो मे 11000 रूपेय की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जो लाभार्थी महिला के सीधे बैंक खाते मे ट्रांसफर की जा रही है। जिससे कि महिलाएं अपने बच्चे का पालन पोषण अच्छे से कर सके।

इस योजना को देश के सभी राज्यो मे लागू किया गया है। मातृत्व वंदन योजना के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता के साथ साथ मुफ्त दवाएं और गर्भावस्था से पहले और बाद की चिकित्सीय जांच देखभाल आदि की सुविधा भी प्रदान की जाएगी इसकी सारी जिम्मेदारी गांव या फिर शहर के आगंनवाड़ी महिला कार्यकर्ता को दी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनो प्रक्रिया के माध्यम से आवदेन कर सकते है यह योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके जच्चा व बच्चा दोनो को पर्याप्त पोषण प्रदान करने मे मदद करेगी जिससे माँ व बच्चे का भरपूर शारीरिक व मानसिक विकास होगा।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामPM Matru Vandana Yojana
आरम्भ की गईप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा
कब आरम्भ की गईसाल 2017 मे
सम्बन्धित विभागमहिला एंव बाल विकास विभाग
लाभार्थीदेश की गर्भवती महिलाएं।
उद्देश्यगर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
वित्तीय सहायता राशी11000 रूपेय।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://pmmvy.wcd.gov.in/

PM Matru Vandana Yojana 2024 का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई मातृत्व वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि उनको गर्भावस्था के दौरान काम न करना पड़े और वह इस दरमियान आराम कर सके। PM Matru Vandana Yojana के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अलग अलग किस्तो मे 11 हजार रूपेय की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे कि वह स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग कर सके और अपने खानपान का ध्यान रख सके। यह योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके जच्चा व बच्चा दोनो को पर्याप्त पोषण प्रदान करने मे मदद करेगी जिससे माँ व बच्चे का भरपूर शारीरिक व मानसिक विकास होगा।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY)

मातृत्व वंदना योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशी का विवरण

Matru Vandana Yojana के तहत लाभार्थी महिलाओं को दो किस्तो मे वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है अगर महिला पहली बार मां बनने जा रही है तो उसे इस योजना के तहत 5000 रूपेय की राशी दी जाएगी। इसके बाद अगर दूसरी बार बेटी का जन्म होता है तो सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को 6000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस प्रकार कुल मिलाकर योजना के तहत 11000 रूपेय की आर्थिक सहायता राशी दी जाती है जिसका विवरण निम्नलिखित है।

  • Matru Vandana Yojana की पहली किस्त गर्भवस्था पंजीयन कराने एंव कम से कम एक बार ANC करने के बाद 3000 रूपेय की सहायता राशी दी जाएगी।
  • इस योजना की दूसरी किस्त शिशु का जन्म पंजीकरण एंव पहले चरण का टीकाकरण करने के बाद 2000 रूपेय की सहायता राशी दी जाती है।
  • वहीं दूसरी संतान बालिका होने पर योजना के तहत 6000 रूपेय दिये जाते है जो कि लाभार्थी को एक किस्त मे ही दिए जाएगें।
  • इन सभी किस्तो की राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं को बैंक खाते मे भेजी जाती है।

PM Matru Vandana Yojana के लाभ व विशेषताएं

  • मातृत्व वंदना योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए शुरू किया गया है।
  • देश के सभी राज्यो मे इस योजना को लागू किया गया है ताकि देश की सभी गर्भवती महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सके।
  • PM Matru Vandana Yojana के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं को अलग अलग किस्तो 11000 रूपेय की आर्थिक सहायता राशी प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे भेजी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर सभी गर्भवती महिलाएं अपनी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने मे सक्षम होगी जिससे वह अपने नवजात बच्चे का अच्छे से पालन पोषण कर सकेगी।
  • केवल गर्भवती महिलाओं को ही योजना का लाभ पहले जीवित बच्चे के जन्म देने के बाद ही दिया जाएगा।
  • Matru Vandana Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल मे होना चाहिए।
  • मातृत्व वंदना योजना के तहत अस्पताल मे भर्ती होने से लेकर प्रसव व प्रसव के बाद तक दवाओं और जांच की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना जच्चा व बच्चा दोनो के बेहतर स्वास्थ्य के निर्माण मे सहायता करेगी।
  • योजना का लाभ प्राप्त कर लाभार्थी महिलाएं अपने बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर बना सकेंगी।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना 2024 की पात्रता

  • PM Matru Vandana Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक भारतीय मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला की आयु 19 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं ही पात्र होगी।
  • आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका और आशा भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

PM Yojana Adda

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा
PM Matru Vandana Yojana
  • होम पेज पर आपको Citizen Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
PM Matru Vandana Yojana
  • जिसमे आपको अपने मोबाइल नम्बर दर्ज कर Verify के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपको पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आवेदन पत्र के सत्यापित होने पर आपको इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशी आपके बैंक खाते मे भेज दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

PM Yashasvi Scholarship Yojana

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आगंनबाड़ी केन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र जाना है।
  • वहां जाकर आपको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागें गए दस्तावेज़ो को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस से वही पर जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • आवेदन फॉर्म जमा करते समय आपको एक रशीद दी जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकेगें।

FAQ,s

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा मातृत्व वंदना योजना को साल 2017 मे शुरू किया गया है।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के तहत गर्भवती महिलाओं को कितना राशी मिलती है?

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के तहत गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तो पर 11000 रूपेय की आर्थिक सहायता राशी दी जा रही है।

PM Matru Vandana Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की कितनी आयु होनी चाहिए?

Matru Vandana Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 19 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनो मे से किसी भी प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है।

मातृत्व वंदना योजना मे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

मातृत्व वंदना योजना मे ऑनलाइन आवेदन करने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट https://pmmvy.wcd.gov.in/ है।

PM Surya Ghar Yojana

Leave a Comment