UP Pankh Portal 2024 के बारे में जाने संपूर्ण जानकारी विस्तार से

UP Pankh Portal:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा नागरिको की सुविधा के लिए बहुत सी योजनाओं एंव उनके संचालन के लिए पोर्टल शुरू किये जाते है। ताकि लोगो इन योजनाओं का लाभ पोर्टल की सहायता से आसानी से प्राप्त हो सके और उनका विकास हो सके। और भविष्य मे कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर उनका सहयोग किया जा सके। ऐसे ही पोर्टल की शुरूआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ जी के दवारा की गई है। जिसका नाम उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल है। इस पोर्टल को मुख्य रूप से छात्रो के हितो को ध्यान मे रखकर उनकी शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है। UP Pankh Portal 2024 के माध्यम से राज्य के सभी

यूपी बोर्ड विद्यार्थियो को लाभ प्राप्त होगा। यूपी पंख पोर्टल पर पंजीकरण करके कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी अपने करियर से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते है और अपना मार्गदर्शन कर सकते है। यह पोर्टल केवल उत्तर प्रदेश राज्य के छात्र छात्राएं ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। सभी विद्यार्थियो को अपना रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करना होगा। इसके बाद ही वह पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल मे UP पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराएगें। यूपी पंख पोर्टल क्या है और क्या-क्या सुविधाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी? इन सभी से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

UP Pankh Portal

UP Kaushal Satrang Yojana

UP Pankh Portal 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 5 सितंबर 2022 के यूपी पंख पोर्टल को शुरू किया गया है। राज्य के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रसर करने और युवाओं को सही करियर का चुनाव करने के लिए पंख पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियो का मार्गदर्शन किया जाएगा। UP Pankh Portal पर विद्यार्थियो के लिए कॉलेज, कोर्स, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा, एंव करियर सम्बन्धि जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। इस पोर्टल का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार और माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किया जाएगा। UP पंख पोर्टल पर राज्य के कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियो की समस्याओं और शंकाओं को दूर किया जाएगा।

इस पोर्टल पर विद्यार्थियो के लिए अलग अलग प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। और वह सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गई है जो इन विद्यार्थियो को अपने करियर का बेहतर चुनाव करने मे सहायता करेगी। यह सभी सुविधाएं विद्यार्थियो को घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी। इस सभी सुविधाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त करने लिए छात्र छात्राओं को पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पंख पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार बच्चो के पेशेवर काउंसलिंग उपलब्ध करायी जाएगी और विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार अपने करियर का चुनाव कर सकते है और अपनी समस्याओं और सन्देहो का समाधान भी प्राप्त कर सकते है।

Latest Update 27 April: – करियर सम्बन्धी जानकारी के लिए देने के लिए पंख पोर्टल पर शुरू होगा प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा स्तर के विद्यालयो मे करियर सम्बन्धी जानकारी देने के लिए 27 अप्रेल से प्रशिक्षण शुरू होगा विद्यार्थियो को पंख पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पोर्टल को प्रदेश सरकार द्वारा यूनिसेफ की सहायता से विकसित किया है। अब शासन स्तर से प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम जारी कर दिये है। आपको बता दे कि राज्य के कक्षा 10वीं और 12वीं के बाद करियर बनाने के लिए छात्रो को भटकने की आवश्यकता नही पड़ेगी। शिक्षा विभाग की और से राज्य के इंटल कॉलेजो मे पंख पोर्टल शुरू किया गया है

विद्यार्थियो की प्रोफाइल पंख पोर्टल पर रोज़गार का प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण के दौरान छात्रो को 10वीं या 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करे, किस कोर्स से क्या सम्भावना है इसकी जानकारी दी जाएगी। पोर्टल पर छात्रो को करियर सम्बन्धी पूरी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। इस पोर्टल पर विज्ञानं, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि शिक्षा, गणित के क्षेत्र मे भविष्य बनाने और मार्गदर्शन की जानकारी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने छात्रो के लिए उम्मीद करियर पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर उनके करियर सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करायी गई है। राज्य मे 27 अप्रेल से 18 मई तक विद्यालयो मे प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यूपी पंख पोर्टल के बारे मे जानकारी

पोर्टल का नामUP Pankh Portal
शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
कब शुरू किया गया5 सिंतबर 2022
विभागमाध्यमिक शिक्षा विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं
उद्देश्यछात्रो को करियर काउंसलिंग के माध्यम से सही मार्गदर्शन प्रदान करना।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइट https://uppankh.in/

UP Pankh Portal 2024 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियो को करियर काउंसलिंग के माध्यम से उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। ताकि विद्यार्थी बिना किसी समस्या को अपनी रूची के अनुसार गाइडलाइ प्राप्त कर अपने करियर का चुनाव कर सके। क्योकिं छात्रो को अपने करियर को लेकर उचित निर्णय लेने के लिए सही मार्गदर्शन न मिलने से वह गलत दिशा को चुन लेते है जिससे उनको आगे चलकर बेरोज़गारी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। छात्रो इसी समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियो के लिए यूपी पंख पोर्टल को शुरू किया है। इस पोर्टल पर विद्यार्थी अपनी रूची के अनुसार सही करियर का चुनाव कर सकेगें और अपना भविष्य बेहतर बना सकेगें।

UP Ration Card Form

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • इस पोर्टल पर विद्यार्थियो से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।
  • राज्य के छात्र छात्राएं इस पोर्टल की सहायता से किसी भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भी कर सकते है।
  • UP Pankh Portal पर विद्यार्थी कॉलेज का चुनाव कर सकते है और जो कॉलेज उनके बेहतर है उनमे प्रवेश के लिए भी आवेदन कर सकते है।
  • पंख पोर्टल पर छात्रो के लिए सरकार ने परीक्षा का विकल्प भी रखा है जिसमे किसी भी परिक्षा की तैयारी करके छात्र परीक्षा दे सकते है।
  • विद्यार्थी इस पोर्टल के माध्यम से करियर सम्बन्धी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से सम्बन्धित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • इस पोर्टल पर बहुत सी सेवाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेषकर गरीब छात्रो के लिए शुरू की गई है जैसे- कौशल विकास से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करके छात्र इसमे भी अपना भविष्य बना सकते है।

UP Pankh Portal के लाभ व विशेषताएं

  • पंख पोर्टल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 5 सितंबर 2022 को शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल पर विद्यार्थी अपने करियर से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • राज्य सरकार द्वारा पंख पोर्टल को द्वारा यूनिसेफ की सहायता से विकसित किया है।
  • UP Pankh Portal के माध्यम से राज्य के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रो को करियर से सम्बन्धित ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी।
  • साथ ही 12वीं कक्षा के छात्रो के मन मे अपने भविष्य को लेकर शंकाओं को दूर किया जाएगा।
  • UP Pankh Portal का संचालन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा।
  • विद्यार्थियो को उनकी रूचि के अनुसार सही मार्गदर्शन किया जाएगा।
  • ताकि वह अपने करियर से सम्बन्धित सही निर्णय ले सके।
  • पंख पोर्टल पर विद्यालय, पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा एंव करियर विकल्प जैसी बहुत सी गाइडलाइन उपलब्ध है।
  • इस पोर्टल पर राज्य के छात्र छात्राएं किसी भी स्कॉलशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • और विद्यार्थी जिस भी क्षेत्र मे अपना करियर बनाना चाहते है। इसके लिए जरूरी पाठ्यक्रम, विद्यालय व अन्य सम्बन्धित जानकारी पोर्टल पर प्राप्त कर सकेगें।
  • UP Pankh Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियो को पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल की पात्रता

  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य के सरकारी स्कूल या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल या यूपी बोर्ड से पढ़ रहे बच्चे इस पोर्टल के लिए पात्र होगें।
  • राज्य के कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राएं पोर्टल पर पंजीकरण के आवेदक कर सकते है।

UP Pankh Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज़

पंख पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपको किसी जरूरी दस्तावेज़ की आवश्यकता नही है आपको बस एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। लॉगिन आईडी व पासवर्ड आपको अपने विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा प्रदान किया जाएगा। जिसके बाद आद आप इस पोर्टल पर पंजीकरण करके लाभ प्राप्त कर सकते है।

UP Free Laptop Yojana

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल 2024 पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • UP Pankh Portal पर पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको पंख पोर्टल की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने पंख पोर्टल का होम पेज खुलेगा।
UP Pankh Portal
  • होम पेज पर आपको प्रवेश के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
Pankh Portal
  • इस पेज पर आपको लॉगिन करना है।
  • इसके लिए आपको अपना यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है जो अभ्यार्थियो को विद्यालय के प्रिंसिपल से प्राप्त करना है।
  • अब आपको लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप करियर डैशबोर्ड पर प्रवेश कर जाएगें।
  • इस डैशबोर्ड पर आपको विभिन्न प्रकार के करियल सम्बन्धि विकल्प मिलेगें।
  • आप इन विकल्पो मे से अपनी रूचि के अनुसार किसी भी करियर क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पंख पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको प्रवेश के विकल्प पर क्लिक करना है।
Pankh Portal
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज प्रकट होगा।
  • जिसमे आपको अपना यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेगें।

सम्पर्क विवरण-

अगर आप उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Helpline Number – 91 8882213831

FAQ,s

यूपी पंख पोर्टल क्य है?

यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से राज्य के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियो का मार्गदर्शन किया जाएगा। साथ ही करियर काउंसलिंग की सुविधा ऑनलाइन प्रदान कर विद्यार्थियो के लिए कॉलेज, कोर्स, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा, एंव करियर सम्बन्धि जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी।

UP Pankh Portal को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

UP Pankh Portal को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 5 सितंबर 2022 को शुरू किया गया है।

यूपी पंख पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://uppankh.in/ है।

इस पोर्टल का क्या उद्देश्य है?

इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के सभी छात्रो को उनके करियर चुनने की दिशा मे किसी प्रकार के भटकाव की स्थिति से बचाना और उनका उचित मार्गदर्शन करना है।

UP Niwas Praman Patra

Leave a Comment