Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana 2024 की पात्रता, उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया जाने संपूर्ण जानकारी

Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानो को प्रोत्साहित करने और उनकी आय मे वृद्धि करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि किसानो की आय दोगुनी की जा सके। अब इसी क्रम मे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो के हित मे एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है जिसका नाम रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानो को मिलेट्स अर्थात मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानो को प्रोत्साहित किया जाएगा। Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana 2024 के माध्यम से किसानो को मोटे अनाज की फसल पर 10 रूपेय प्रति किलो की दर से प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

जिससे किसान आय मे वृद्धि होगी और किसान मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित होगें। आज हम आपको इस आर्टिकल मे मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य के किसान है और MP Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana

MP Ration Card

MP Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana 2024

मध्य प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से किसानो को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह योजना किसानो के लिए वरदान साबित होगी और मिलेट्स उत्पादन किसानो को अपने उत्पादो का उचित मूल्य मिलेगा। MP Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana के माध्यम से प्रदेश के किसानो को मोटे अनाज जैसे- बाजरा, कोदो, कुटकी की खेती करने पर प्रति किलो की दर से सरकार प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी। जिससे किसानो की आय मे वृद्धि होगी।

प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत मोटे अनाज के उत्पादन पर किसानो को 10 रूपेय प्रतिकिलो के हिसाब से प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत अगर किसान 100 किलो मोटे अनाज की पैदावार करता है तो उसे 10 रूपेय प्रति किलो की दर से 1000 रूपये प्रोत्साहन राशी दी जाएगी वही अगर किसान 500 किलो फसल का उत्पादन करता है तो उसे 5000 रूपेय राज्य सरकार की और से दिए जाएगें। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशी सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खाते मे जमा की जाएगी। जिससे राज्य के अन्य किसान मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रेरित होगें। और राज्य मे मोटे अनाज को बढ़ावा मिलेगा।

मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामRani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा
कब शुरू की गई3 जनवरी 2024
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यमोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देना।
लाभमोटे अनाज के उत्पादन पर प्रोत्साहन दिया जाएगा।
प्रोत्साहन राशी10 रूपेय प्रति किलो।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटजल्द

Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana 2024 का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य मे श्रीन अन्न यानी मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देना है। लोगो को मोटे अनाज के सेवन मे रूची को बढ़ाना है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को मिलेट्स की खेती करने पर 10 रूपेय प्रति किलो की दर से प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। जिससे किसानो की आय मे बढ़ोत्तरी होगी और राज्य के अन्य किसान भी मिलेट्स की खेती करने के लिए प्रेरित होगें। इसके साथ साथ सरकार आम नागरिको को भी खाने मे मोटे अनाज को शामिल करने के लिए जागरूक करेगी।

MP Ration Card List

किसानो को मिलेगी 1000 रूपये की अतिरिक्त सहायता

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना राज्य सरकार महासंघ द्वारा क्रय किये गए मोटे अनाज पर किसानो को भुगतान किये गए न्यूनतम क्रय मूल्य के अतिरिक्त सहायता राशी के रूप मे किसानो के खाते मे एक हजार रूपेय प्रति क्विंटल डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते मे भेजी जाएगी इस योजना के संचालन से श्री अन्न (मिलेट्स) उत्पादन कृषको को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए उनकी क्षमता संवर्धन, कोदो, कुटकी की विशिष्ट पैकेजिंग एंव ब्राडिंग गतिविधियो को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे किसानो को बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए उत्पादो का उचित मूल्य दिलाने मे सहायता मिलेगी।

मिलेट्स को मिलेगी विशेष पहचान

इस योजना प्रदेश मे श्री अन्न उत्पादन में संलग्न कृषको को राज्य स्तरीय महासंघ के रूप मे संगठित कर नवीन तकनीकी के उपयोग से मिलेट्स विशेषकर कोदो, कुटकी एंव उसके प्रसंस्कृत उत्पादो को राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान स्थापित करने मे मदद मिलेगी। और कोदो कुटकी की खेती करने वाले किसानो आय मे वृद्धि करने मे सहायता मिलेगी।

Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana के तहत किन फसलो पर मिलेगा प्रोत्साहन

एमपी रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के नाम से ही यह स्पष्ठ हो रहा है कि अन्न की श्रेणी मे आ रही फसलो यानी मोटा अनाज की श्रेणी मे जो भी फसल आती है उन सभी फसलो पर सरकार द्वारा योजना के तहत 10 रूपेय प्रतिकिलो की दर से अधिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। मोटे अनाज के अन्तर्गत आने वाली फसलो का विवरण निम्नलिखित है।

  • कोदो
  • कुटकी
  • बाजरा
  • रागी
  • ज्वार
  • सांवा
  • चना

मोटे अनाज के विशेष गुण एंव लाभ

मोटे अनाज मे पोषण युक्त तत्व होते है जो खनिज पदार्थ और मिनरल्स से भरपूर होते है मोटे अनाज अपने कई स्वास्थ्य गुणो के लिए जाने जाते है जो कई प्रकार की बिमारियो के लिए काफी लाभप्रद होते है। मोटे अनाज के कुछ विशेष गुण और लाभ निम्नलिखित है।

  • वजन कम करने मे सहायक होता है।
  • शरीर मे कैल्शियम की पूर्ती करता है।
  • पाचन क्रिया को ठीक करता है।
  • शुगर के मरीजो के लिए मोटा अनाज लाभदायक होता है।
  • मोटा अनाज हड्डियो को मजबूत करता है।
  • हार्ट के रोगियो के लिए मोटा अनाज लाभदायक होता है।
  • शरीर मे रक्त की कमी को पूरा करता है।

मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के लाभ व विशेषताएं

  • एमपी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को शुरू करने की घोषणा की है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • राज्य के मोटे अनाज जैसे- कोदो, कुटकी, राजी, ज्वार, बाजरा, चना, संवा की खेती करने वाले किसानो को प्रत्साहन प्रदान किया जाएगा।
  • जिससे राज्य मे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और उनकी आय मे बढ़ोत्तरी होगी।
  • रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के माध्यम से किसानो को मोटा अनाज के उत्पादन पर 10 रूपेय प्रति किलो पर प्रोत्साहन राशी का लाभ प्राप्त होगा।
  • यह प्रोत्साहन राशी सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खाते मे भेजी जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा मोटे अनाज के उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण, और ब्रांडिंग करने के लिए इस योजना को शुरू किया जाएगा।
  • Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana के माध्यम से किसान मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती करने को प्रोत्साहित होगें जिससे राज्य मे मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
  • साथ ही राज्य के अन्य किसान भी मिलेट्स की खेती करने को प्रेरित होगें।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार आम नागरिको को भी खाने मे मोटे अनाज को शामिल करने के लिए जागरूक करेगी।
  • यह योजना किसानो की आय मे वृद्धि करेगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।

MP Berojgari Bhatta Yojana

Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana 2024 की पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होना चाहिए।
  • आवेदक को मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती करने पर ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • किसान की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवदेक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • कृषि भूमि सम्बन्धित दस्तावेज़
  • बैंक पासबुक।
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

MP Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश राज्य के जो कोई भी किसान रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनको अभी कुछ दिनो की प्रतिक्षा करनी होगी क्योकिं अभी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana को लागू नही किया गया है जल्दी ही सरकार द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा तो इसके बाद ही आवेदन से सम्बन्धित प्रक्रिया या ऑफिशियल वेबसाइट को शुरू किया जाएगा। जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्सहन योजना को लागू कर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवदेन प्रक्रिया की जानकारी या ऑफिशियल वेबसाइट को शुरू किया जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य अपडेट करेगें। ताकि इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।

FAQ,s

Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana को कब और किसके द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है?

Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana को मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा 3 जनवरी 2024 को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।

मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना क्या है?

मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत मोटे अनाज यानी (मिलेट्स) की खेती करने पर किसानो को 10 रूपेय प्रतिकिलो की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी।

MP Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana का लाभ मोटे अनाज की किन फसलो पर प्रोत्साहन मिलेगा?

MP Rani Durgawati Shri Ann Protsahan Yojana का लाभ मोटे अनाज की बाजरा, कोदो, कटकी, चना एंव रागी इत्यादि की फसलो पर प्रोत्साहन मिलेगा।

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना क्या उद्देश्य है?

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य राज्य के किसानो को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि राज्य मे मोटे अनाज के प्रति लोगो को रूचि बढ़े और मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।

Ration Card Download

Leave a Comment