Udyogini Scheme 2024 के बारे में सारी जानकारी ले सिर्फ इस एक लेख से

Udyogini Scheme:- केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए एक योजना की शुरूआत की है जिसका नाम उद्योगिनी योजना है। इस योजना की शुरूआत सबसे पहले कर्नाटक राज्य के लिए 1997-1998 मे की गई थी लेकिन अब इस पूरे राज्य मे लागू कर दिया गया है। Udyogini Scheme 2024 के माध्यम से गरीब व मध्यम वर्ग की महिलाओं को खुद का उद्योग शुरू करने के लिए सरकार द्वारा बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।

उद्योगिनी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को उद्योग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिससे महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू करके पैसे कमा सकती है और अपनी आर्थिक स्थिति मे सुधार कर सकती है। यह योजना देश की सभी महिलाओं पर लागू होती है अगर आप भी एक महिला है और उद्योगिनी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो इस आर्टिकल को विस्तापूर्वक अन्त पढ़ना होगा क्योकिं आज के इस आर्टिकल मे हम आपको उद्योगिनी योजना से सम्बन्धित सम्पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराएगें।

Udyogini Scheme

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana

Udyogini Scheme 2024

भारत सरकार द्वारा महिला उद्यमियो को समर्थन देने के लिए उद्योगिनी योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से देश की महिला उद्यमियो को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योगिनी योजना का संचालन भारत सरकार के अधीन महिला विकास निगम के द्वारा किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से देश की गरीब व मध्यम वर्ग की महिलाओं को खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए 3 लाख रूपेय तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। इसके अलावा इस लोन पर 30 से 50% तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। Udyogini Scheme का

लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को उद्योग से जोड़ना है। उद्योगिनी योजना मे महिलाएं 1 लाख रूपये से लेकर 3 लाख रूपेय तक का लोन ले सकती है यह लोन देते समय सरकार यह जांचती है कि कहीं लोन लेने वाले पहले किसी बैंक मे डिफॉल्ट तो नही किया है। इस लोन के लिए महिलाओं को कोई ब्याज नही देना होगा लेकिन कुछ परिस्थितियो मे ब्याज लिया जा सकता है। इस प्रकार यह योजना महिलाओं को व्यापार और स्वरोज़गार के क्षेत्र मे स्वतंत्र आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है।

उद्योगिनी योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामUdyogini Scheme
आरम्भ की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागमहिला विकास निगम
वर्ष2024
लाभार्थीदेश की सभी महिलाएं
उद्देश्यगरीब व मध्यम वर्ग महिलाओं को व्यापार और स्वरोज़गार के क्षेत्र मे सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना।
लाभस्वरोज़गार के लिए ब्याज मुक्त लोन।
लोन राशी1 लाख रूपेय से 3 लाख रूपेय तक।
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here
हेल्पलाइन नम्बर+91 9319620533

Udyogini Scheme 2024 का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई उद्योगिनी योजना का मुख्य उद्देश्य देश की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओ को व्यापार और स्वरोज़गार के क्षेत्र मे बढ़ावा देना है। जिससे देश मे महिलाओं व्यवसायिक अवसरो मे वृद्धि होगी। Udyogini Scheme के अन्तर्गत 1.5 लाख रूपेय से कम वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाओं को 3 लाख रूपेय तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके माध्यम से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय जैसं- सिलाई का काम, ब्यूटी पार्लर, कैंटीन और कैटरिंग आदि का काम शुरू कर सकती है। पहले यह योजना केवल कर्नाटक के लिए उपलब्ध थी लेकिन अब इसे पूरे देश मे लागू कर दिया गया है ताकि व्यापार के क्षेत्र मे महिलाओं की भागीदारी बढ़े और वह खुद का बिजनेस शुरू कर आर्थिक रूप से सश्क्त हो सके।

National Pension Scheme

किन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा कारगर है उद्योगिनी योजना?

अगर आप एक कुशल महिला है और किसी व्यवसाय को चला रही है या फिर नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रही है तो Udyogini Scheme आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है इस योजना के अन्तर्गत महिला उद्यमियो को ब्याज मुक्त ऋण मिलता है जो उनको व्यवसाय की शुरूआत करने मे मदद करता है। अगर आप भी किसी पंजीकृत व्यवसाय शुरू करना चाहती है तो आप भी इस योजना की लाभार्थी बन सकती है। ध्यान दे कि बस आपको उद्योगिनी योजना की सभी नियम व शर्तो को पूरा करना होगा।

Udyogini Scheme 2024 के तहत ऋण उपलब्ध कराने वाले बैंक

उदयोगिनी योजना के तहत कई वाणिज्य बैंक, निजी बैंक, जिला सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, (आरआरबी) और गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानो मे लोन उपलब्ध है। इसमे मुख्य बैंक निम्नलिखित है।

  • Bajaj Finserve
  • Saraswat Bank
  • Punjab and Sindh Bank
  • Karnataka State Women’s Development Corporation

उद्योगिनी योजना के अन्तर्गत कितने रजिस्ट्रर्ड व्यवसायो के लिए दिया जा रहा लोन?

इस योजना के तहत केवल वही महिलाएं लोन प्राप्त कर सकती है जो सरकार तथा बैंक व गैर बैंकिंग संस्थाओं द्वारा रजिस्टर्ड बिजनेस कर कर रही है। या नया बिजनेश शुरू करने वाली है। Udyogini Scheme के अन्तर्गत कुल 88 बिजनेश रजिस्ट्रर्ड है। जिनका विवरण निम्नलिखित है।

  • चादर व तौलिया निर्माण
  • क्लिनिक
  • मसालें
  • नारियल की दुकान
  • सूती धागें का निर्माण
  • कटपीस कपड़े का व्यापार
  • डेयरी और पोलट्री व्यापार
  • निदान प्रयोगशाला
  • शुष्क सफाई
  • सूखी मछली का व्यापार
  • पुस्तके एंव नोटबुक बाइडिंग।
  • बोतल कैप निर्माण
  • बांस की वस्तुओ का निर्माण
  • कैंटीन और खानपान
  • क्रेच
  • अगरबत्ती निर्माण
  • बेकरी
  • केले के पत्ते का निर्माण
  • चूड़ियां
  • ब्यूटी पार्लर
  • खाद्य तेल व्यापार
  • चप्पल निर्माण
  • सफाई पाउडर
  • कॉफी और चाय पाउडर
  • नालीदार बॉक्स निर्माण
  • मछली के स्टॉल
  • बाहरखाओं
  • ऊर्जा युक्त भोजन
  • फेयरट्रेड दुकान
  • फैक्स पेपर निर्माण
  • चॉक क्रेयॉन निर्माण
  • जूते निर्माण
  • फूलो की दुकान
  • आटा चक्की
  • ईंधन की लकड़ी।
  • उपहार लेख
  • जिम केन्द्र
  • हस्तशिल्प निर्माण
  • घरेलु वस्तु खुदरा
  • आइसक्रीम की दुकान
  • स्याही निर्माण
  • जैम, जेली एंव अचाल निर्माम
  • टाइपिंक और फोटो कॉपी
  • जूट कालीन निर्माण
  • पुस्तकालय
  • पत्ता कप निर्माण
  • चटाई बुनाई
  • माचिस निर्माण
  • दूध बूथ
  • मटन के ठेले
  • सामाचार पत्र, साप्ताहिक और मासिक पत्रिका वेंडिंग
  • नॉयलॉन बटन निर्माण
  • पुराना पेपर मार्ट
  • पान व सिगरट की दुकान
  • पान मसाला की दुकान
  • पापड़ निर्माण
  • फिनाइल और नेफथलीन
  • फोटो स्टूडियो
  • प्लास्टिक सामान की दुकान
  • छपाई और रंगाई
  • रजाई व बिस्तर निर्माण
  • रेडियो और टीवी सेवा
  • रागी पाउडर की दुकान
  • रेडीमेड परिधान
  • अचल सपंपत्ति एजेंसी
  • रिबन निर्माण
  • स्टेशनरी की दुकान
  • एसटीडी बूथ
  • मिठाई की दुकान
  • सिलाई का काम
  • चाय की दुकान
  • शिकाकाई पाउडर निर्माण
  • रेशम की बुनाई
  • दुकाने एंव प्रतिष्टान
  • रेशम धागे का निर्माण
  • रशम कीट पालन
  • साबुन तेल
  • केक निर्माण।
  • ट्रेवल एजेंसी
  • ट्यूटोरियल
  • टाइपिंग संस्थान
  • सब्जी वेंडिग
  • सेवई निर्माण
  • गीला पीसना
  • ऊनी वस्त्र निर्माण
  • साड़ी और कढ़ाई
  • सुरक्षा सेवा

Pencil Portal

Udyogini Scheme 2024 के लाभ

  • वित्तीय सहायता – यह योजना महिला उद्यमियो को लोन, अनुदान या सब्सिडी के रूप मे वित्तीय सहायता प्रदान करती है फंडिग अनुकूल शर्तो पर की जाती है जिसमे ब्याज मुक्त और कोलेट्रल फ्री लोन शामिल है।
  • स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज कवरेज – यह योजना छोट पैमाने पर उद्योगो की एक व्यापक रेंज को पूरा करती है जिसमे 88 केटेगरी शामिल है।
  • कौशल विकास और ट्रेनिंग – महिला उद्यमियो को कौशल विकास और ट्रेनिंग कार्यक्रमो से लाभ होता है यह पहल उनके व्यवसायिक ज्ञान और मैनेजिरियल कौशल को बढ़ाती है जिसमे मार्केटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, टैक्नोलॉजी अपनाने और उद्यमिता कौशल जैसे पहलुओ को शामिल किया गया है।
  • कृषि क्षेत्र के लिए ब्याज मुक्त लोन – उद्योगिनी योजना विशेष रूप से कृषि क्षेत्र मे कदम रखने वाली महिलाओं के लिए ब्याज मुक्त लोन प्रदान करती है यह कृषि उद्यमिता मे महिलाओं को प्रोत्साहित और समर्थन करता है।
  • रीपेमेंट कैपेसिटी के लिए लोन सब्सिडी – कर्नाटक सरकार उद्योगिनी योजना के तहत प्रदान किये गए लोन पर 50% तक की पर्याप्त सब्सिडी का प्रस्ताव करती है यह उपाय महिला उद्यमियो के लिए रिपेमेंट को अधिक किफायती बनाती है स्थिरता और विकास को बढ़ाता है।
  • परामर्श और मार्गदर्शन – महिला उद्यमियो को अनुभवी या उद्योग विशेषज्ञो से परामर्श और मार्गदर्शन प्राप्त होता है यह समर्थन उनको चुनौतियो से निपटने उचित निर्णय लेने और टिकाऊ व्यवसाय मॉडल विकसति करने मे सहायता करता है।

उद्योगिनी योजना की विशेषताएं

  • Udyogini Scheme को भारत सरकार द्वारा शुरू किया है।
  • इस योजना का संचालन महिला विकास निगम द्वारा किया जाएगा।
  • उद्योगिनी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1 लाख रूपेय से 3 लाख रूपेय तक का ब्याज मुक्त लोन देने का प्रावधान है।
  • यह लोन लाभार्थी महिलाओं को बिना किसी जमानत के दिया जाएगा।
  • इस लोन पर अनुसूचितजाति अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को 50% और अन्य वर्ग की महिलाओं को 30% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • योजना के तहत प्राप्त लोन से महिलाएं खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है।
  • चयनित महिलाओं को EDP के तहत प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है।
  • यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उद्यमियो को अपना उद्यम शुरू करने की क्षमता देता है।

Udyogini Scheme 2024 के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला भारत की मूल निवासी नागरिक होनी चाहिए।
  • उद्योगिनी योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही प्राप्त होगा।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 1.5 लाख रूपेय से अधिक नही होनी चाहिए।
  • वह महिलाएं जो विधवा, विकलांग, निराश्रित वर्ग की है उनके लिए या सम्बन्धी कोई ऊपरी सीमा नही है।
  • आवेदक महिला पहले से किसी बैंक की डिफॉल्टर नही होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवदेक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

उदयोगिनी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जिस व्यवसाय के लिए लोन लेना है उसके ट्रेनिंग या अनुभव का सर्टिफिकेट।
  • जिस उद्योग के लिए लोन लेना है उसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)
  • मशीनरी उपकरण और पूंजीगत व्यय के कोटेशन
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Udyogini Scheme 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • उद्योगिनी योजना मे आवेन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी बैंक मे जाना है।
  • बैंक मे जाने के बाद आपको उद्योगिनी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म बैंक मे ही जमा कर देना है।
  • अब आपके आवेदन फॉर्म की सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा जांच की जाएगी अगर जांच मे सबकुछ ठीक पाया जाता है तो 8 से 10 दिन के भीतर आपको लोन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
  • एक बार जब आपका लोन अप्रूव हो जाता है तो निगम द्वारा इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
  • इस प्रकार आप आसानी से उद्योगिनी योजना के अन्तर्गत आवेदन कर लोन प्राप्त कर सकते है और खुत का कोई व्यवसाय शुरू कर सकते है।

सम्पर्क विवरण-

अगर आप उद्योगिनी योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Helpline Number – +91- 9319620533

FAQ,s

उद्योगिनी योजना को कब और किस राज्य मे शुरू किया गया था?

उद्योगिनी योजना को सबसे पहले कर्नाटक राज्य मे साल 1997-1998 मे शुरू किया गया था जिसे अब पूरे भारतवर्ष मे लागू कर दिया गया है।

Udyogini Scheme क्या है?

Udyogini Scheme के माध्यम से देश की अविकसित और ग्रामीण क्षेत्रो मे उभरती गरीब व मध्यम वर्ग की महिला उद्यमियो को खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए 3 लाख रूपेय तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। साथ ही इस लोन पर 30 से 50% तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।

उद्योगिनी योजना के तहत कितने उद्योग रजिस्टर है?

Udyogini Scheme के तहत कुल 88 उद्योग रजिस्ट्रर है।

Udyogini Scheme का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

उद्योगिनी योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्राप्त होगा जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है।

PM Daksh Yojana

Leave a Comment