MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 Download Now At mpsos.mponline.gov.in

MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रूक जाना नही योजना की शुरूआत की गई है इस योजना मे जिन विद्यार्थियो ने आवेदन किया है तो वह अपना रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है क्योकिं मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) द्वारा 17 मई 2024 को योजना के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। वह छात्र छात्राएं जो मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा मे सफल नही हो पाए है और वह MP रूक जाना नही योजना मे आवेदन कर चुके है तो परीक्षा मे शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी।

ऐसे सभी विद्यार्थी ऑनलाइन एमपी एसओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते है। आज के इस आर्टिकल मे हम आपको मध्य प्रदेश रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड से सम्बन्धित सम्पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराएगें। ताकि आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सके साथ ही आपको इस योजना के तहत आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि एंव परीक्षा शैडयूल की जानकारी भी देगें। जिससे कि आपको परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024

MP Ration Card List

MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड जारी कर दिए है राज्य के जिन विद्यार्थियो ने दसवी और बारहवीं की परीक्षा मे दोबारा शामिल होने के लिए रूक जाना नही योजना के अन्तर्गत आवदेन किया है तो वह अपना MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। अगर आपके पास इस परीक्षा का एडमिट कार्ड होगा तभी आप इस परिक्षा मे प्रवेश कर पाएगें अन्यथा नही। तो इसलिए आपको शीघ्र ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। Admit Card मे छाचत्र सम्बन्धित जानकारी एंव परीक्षा सम्बन्धित जानकारी जैसे- समय, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केन्द्र का नाम, परीक्षा विषय, रोल नम्बर, पता आदि जानकारी दर्ज होती है।

जो एक विद्यार्थी के लिए परीक्षा मे शामिल होने के लिए काफी है। विद्यार्थियो को परीक्षा केन्द्र मे अपने एडमिट कार्ड से साथ एक फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वह छात्र परीक्षा मे शामिल होगें। MPSOS द्वारा कक्षा दसवी और बारहवीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एमपी रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड विद्यार्थी अपने घर बैठे ही ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर के माध्यम से एमपी एसओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड के बारे मे संक्षिप्त जानकारी

आर्टिकलRuk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024
योजना का नामरूक जाना नही योजना
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागमध्य प्रदेश बोर्ड
लाभार्थीकक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी
उद्देश्यबोर्ड परीक्षा मे असफल हुए छात्रो को सफल होने का एक और अवसर प्रदान करना।
लाभऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा
परीक्षा शुरू20 मई 2024
परीक्षा समाप्त07 जून 2024
एडमिट कार्ड डाउलोड करने की प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://mpsos.mponline.gov.in/

मध्य प्रदेश रूक जाना नही योजना क्या है?

रूक जाना नही योजना मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई है महत्वपूर्ण योजना है इस योजना का उद्देश्य उन छात्रो की सहायता करना है जो अपनी बोर्ड परीक्षा की 10वीं और 12वीं की परीक्षा मे फेल हो चुके है। यह योजना ऐसे सभी विद्यार्थियो को अपने असफल हुए विषयो की दोबारा परीक्षा देकर उनको सफल होने का अवसर प्रदान करती है। राज्य का कोई भी असफल छात्र ड्रॉपआउट न कर सके और बिना साल बर्बाद किए अपनी शिक्षा पूरी कर सके इसी उद्देश्य से साथ इस योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना के तहत छात्र अपने स्कूल या मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलान आवेदन कर सकते है Ruk Jana Nahi Yojana का संचालन एमपी एसओएस द्वारा किया जाता है। यह योजना असफल विद्यार्थियो को दूसरा अवसर प्रदान करती है ताकि वह सफल हो सके और उनका साल बर्बाद न होने पाएं। और यह योजना पढ़ाई जारी रखने के लिए विद्यार्थियो को प्रेरित करती है।

MP Ration Card

MP Ruk Jana Nahi Yojana की परीक्षा तिथि जारी

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है और इसके लिए परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है Ruk Jana Nahi Yojana के तहत 10वीं की परीक्षा 21 मई 2024 से 31 मई 2024 तक आयोजित होगी और 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 मई 2024 से 7 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये जा चुके है जिन छात्रो ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नही किया है तो वह जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करे और परीक्षा मे होने वाली किसी भी समस्या से बचे।

रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के लिए दिशा निर्देश

  • विद्यार्थियो को अपने प्रवेश पत्र उल्लेखित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केन्द्र मे पहुंचना होगा।
  • परीक्षा केन्द्र पर विद्यार्थियो को परीक्षा तिथि पर अपना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अपने साथ लेकर जाना होगा।
  • परीक्षा केन्द्र पर कोई भी अनुचित वस्तु ले जाना निषेध है जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबइल फोन, अध्ययन सामग्री, कोई भी अनाधिकृत वस्तु छात्र द्वारा परीक्षा केन्द्र पर नही ले जा सकते है।
  • पर्यवेक्षको द्वारा दिए गए सभी निर्देशो का पालन करे। और प्राधिकरण द्वारा दिए गए नियमो और विनियमो का पालन करे।

MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 पर उल्लेखित विवरण

एक बार प्रवेश पत्र सफलतापूर्वक डाउनलोड हो जाने के बाद छात्रो को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड पर उल्लेखित विवरण जैसे- फोटो, हस्ताक्षर, नाम, माध्यम, विषय प्रदर्शित करना आदि की जांच करे। अगर कोई त्रुटी पाई जाती है तो छात्रो को तुंरत मध्य प्रदेश राज्य ऑपन स्कूल को सूचित करे और इसे तत्काल ठीक कराएं।

  • छात्र कार नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • रोल नम्बर
  • पंजीकरण संख्या
  • जन्म तिथि
  • छात्र का फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • प्रत्येक विषय के लिए दिन, तिथि, समय
  • विषय कोड
  • परीक्षा केन्द्र नाम, पता, कोड
  • परीक्षा दिवस के लिए अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

एडमिट कार्ड की आवश्यकता

  • एडमिट कार्ड विद्यार्थी की पहचान के आवश्यक है इससे यह सुनिश्चित होता है कि वही छात्र परीक्षा दे रहे है जो पंजीकृत है। दूसरा कोई और उनके स्थान पर परीक्षा नही दे रहा है।
  • Admit Card मे छात्र का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नम्बर, परीक्षा केन्द्र का विवरण होता है यह जानकारी उम्मीवार की पहचान सत्यापित करने के लिए उपयोगी होती है।
  • एडमिट कार्ड परीक्षा केन्द्र मे प्रवेश कराने का कार्य करता है। इसके बिना विद्यार्थियो को परीक्षा हॉल मे प्रवेश नही मिलता है।
  • अडमिट कार्ड पर मह्तवपूर्ण जानकारी होती है जैसे- तारीख, समय और स्थान आदि जिससे वह छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी कर सके।

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana

रूक जाना नही योजना 2024 कक्षा 10वीं की समय सारणी परीक्षा अनुसूचीं

विषयपरीक्षा तिथि
विज्ञान21 मई 2024
हिंदी22 मई 2024
अग्रेजी24 मई 2024
अंक शास्त्र25 मई 2024
अर्थ शास्त्र27 मई 2024
सामाजिक विज्ञान28 मई 2024
बिजनेस स्टडीज़29 मई 2024
गृह विज्ञान30 मई 2024
मराठी31 मई 2024
संस्कृत1 जून 2024
ऊर्दू6 जून 2024

कक्षा 12वीं की समय सारणी परीक्षा अनुसूचीं 2024

विषयपरीक्षा तिथि
हिंदी20 मई 2024
गणित, संस्कृत21 मई 2024
अंग्रेजी22 मई 2024
भौतिक, राजनीति विज्ञान24 मई 2024
उद्यमिता रोज़गार कौशल25 मई 2024
रसायन विज्ञान27 मई 2024
अर्थशास्त्र28 मई 2024
जीवविज्ञान, लेखा29 मई 2024
बिजनेस स्टडीज़30 मई 2024
भूगोल31 मई 2024
इतिहास1 जून 2024
गृह विज्ञान6 जून 2024
कटिंग टेलरिंग, एंव ड्रेस मटेरियल, आशुलिपी इत्यादि।7 जून 2024

MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024
  • होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना रोल नम्बर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • जिसमे आपको अपना सभी विवरण जैसे- समय, परीक्षा केन्द्र का नाम, पता, रोल नम्बर, विषय कोड आदि दिखाई देगा।
  • आपको डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी डिवाइस मे पीडीएफ के रूप मे डाउनलोड हो जाएगा।
  • अब आपको इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

सम्पर्क विवरण-

अगर आप रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Helpline Number – 0755- 2552106

Email Id – mpsos2022[at]gmail[dot]com

FAQ,s

मध्य प्रदेश रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड कब जारी किये गए है?

मध्य प्रदेश रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड 17 मई 2024 को जारी किये गए है।

MP Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card कौन डाउनलोड कर सकता है?

MP Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 10वी और 12वीं के छात्र डाउनलोड कर सकते है जिन्होने रूक जाना नही योजना के अन्तर्गत आवदेन किया है।

एमपी रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

MP Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mpsos.mponline.gov.in/ है।

रूक जाना नही योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन चीज़ो की आवश्यकता होगी?

Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card डाउनलोड करने के लिए रोल नम्बर और आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी।

MP Social Security Scheme

Leave a Comment