Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 – यहां देखें मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना भरने की सम्पूर्ण जानकारी

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024:- देश मे कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने और किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि किसानो की आय मे वृद्धि हो सके। ऐसी ही एक योजना की शुरूआत झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना है। हमारे देश भारत मे अधिकाशं जनंसख्या कृषि एंव पशुपालन करके अपना जीवन यापन करती है इसी को ध्यान मे रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा कृषि एंव पशुपालन के विकास के लिए Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 को शुरू किया गया है जिसका लाभ सीधे राज्य के किसानो को होने वाला है।

इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा दुधारू पशुओ की खरीद पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही दिए जाने वाले ऋण पर 90% तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी जिससे किसान पशुपालन के लिए प्रेरित होगें और उनकी आय मे वृद्धि होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल मे झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से सम्बन्धित सभी मह्तवपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी झारखंड राज्य के किसान है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana

Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024

झारखंड सरकार द्वारा किसानो की आय दोगुनी करने के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य के पशुपालन के इच्छुक किसानो को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही उनको सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। इस योजना का संचालन कृषि पशुपालन एंव सहकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा। Jharkhand Pashudhan Vikas Yojana के तहत राज्य के किसानो को सरकार दूध का व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वही दुधारू पशु जैसे गाय, भैस की खरीद पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी किसानो को केवल 10% ही राशी खर्च करना होगा। यानी अब किसान दुधारू पशुओ की खरीद कर दुग्ध का व्यापार शुरू करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है और वह इसके लिए 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक की सब्सि़डी प्राप्त कर सकते है। राज्य के जो कोई भी किसान मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनको ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। झारखंड सरकार द्वारा योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किये जा रहे है अगर आप भी झारखंड राज्य के किसान है और पशुधन विकास योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप नज़दीकी पशुधन विकास कार्यालय जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामJharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024
आरम्भ की गईझारखंड सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागकृषि पशुपालन एंव सहकारिता विभाग।
लाभार्थीराज्य के किसान व पशुपालन
उद्देश्यपशुपालन को बढ़ावा देना।
लाभ90% सब्सि़डी के साथ ऋण उपलब्ध।
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा आरम्भ की गई पशुधन विकास योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान व पशुपालको को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि उनकी आय मे वृद्धि हो सके। इस योजना के तहत किसानो को दुधारू पशुओ की खरीद के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा गांय, भेंस, बकरी आदि के पालन के लिए किसानो को सब्सिडी प्रदान की जाएगी जिसके माध्यम से किसान अपनी आय मे वृद्धि कर सकेगे और अपने जीवन को और बेहतर बना सकेगें। अधिकांश किसानो की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण किसान और पशुपालक उच्च गुणवत्ता वाले पशु नही खरीद पाते थे लेकिन अब पशुधन विकास योजना के माध्यम से उनकी सामाजिक व आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Abua Awas Yojana Form

पशुधन विकास योजना के अन्तर्गत मिलने वाली सब्सिडी का विवरण

वर्गपरियोजनापरियोजना लागतलाभुक अंशदानसब्सिडी
सभी वर्ग2 दुधारू गाय परियोजना1,35,05067,52567,525
सामान्य जातियां5 दुधारू गाय परियोजना3,37,6252,53,21984,406
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दुग्ध सहकारी समिति5 दुधारू गाय परियोजना3,37,6252,25,0941,12,531
सामान्य जातिया10 दुधारू गाय परियोजना6,75,2505,06,4371,68,813
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दुग्ध सहकारी समिति10 दुधारू गाय परियोजना6,75,2504,50,1892,25,061

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कार्यान्वयन

  • झारखंड पशुधन विकास योजना मे क्लस्टर के आधार पर गांव का चनय किया जाएगा।
  • गांवो का चयन प्रखंड स्तरीय समिति तथा जिला पशुपालन पदाधिकारी के सहयोग द्वारा किया जाता है।
  • इस योजना के लिए जिस गांव का चनय किया जाएगा उस गांव मे पशुपालन ऋण हेतु लाभार्थी का चयन सम्बन्धित गांव की ग्राम पंचायत सभा द्वारा किया जाता है।
  • गांव के परिवार जो पहले से पशुपालन से जुड़े किसी कार्या या व्यवसाय मे संलग्न है उनको इस योजना के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना मे एक परिवार को केवल एक बार ही लाभ प्रदान किया जा सकता है।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लाभ व विशेषताएं

  • पशुधन विकास योजना को झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • किसानो को आय दोगनी करने के उद्देश्य से Pashudhan Vikas Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत किसान और पशुपालन हेतु प्रोत्साहित करने के सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • किसानो को द्वारा दुधारू गांय, भैंस बकरी की खरीद पर 90% की सब्सिडी का लाभ मिलेगा जबकि किसानो को केवल 10% ही राशी खर्च करना होगा।
  • Pashudhan Vikas Yojana का संचालन कृषि पशुपालन एंव सहकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 660 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया है।
  • यह योजना किसानो को दुग्ध का व्यवसाय शुरू करने मे मदद करेगी जिससे किसान पशुपालन के लिए प्रेरित होगें और उनकी आय मे वृद्धि होगी।
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अन्तर्गत महिला किसानो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, व पिछड़ा वर्ग के किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसान उच्च गुणवत्ता वाले पशु खरीद सकेगे और आर्थिक रूप से कमजोर किसानो को सब्सिडी का लाभ प्रदान कर उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

झारखंड पशुधन विकास योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य के पशुपालन व किसान इस योजना का लाभ ले सकेगें।
  • राज्य के गरीब व आर्थिक रूप के कमजोर वर्ग के परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • किसानो के पास पशुपालन के लिए पर्याप्त भूमि व पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • राज्य की महिला किसानो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, व पिछड़ा वर्ग के किसानो को इसके लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Jharkhand Ration Card List

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी किसान पशुधन विकास योजना मे आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करके योजना मे आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको नज़दीकी कृषि पशुपालन एंव सहकारिता विभाग कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाने के बाद आपको सम्बन्धित अधिकारियो से झारखंड पशुधन विकास योजना के बारे मे सम्पर्क स्थापित करना है।
  • अधिकारियो द्वारा इस सम्बन्ध मे आपको सम्पूर्ण जानकारी दे दी जाएगी।
  • इसके बाद आपको पशुधन विकास योजना का आवेदन फॉम प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मागें गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो को इस फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है।
  • अब आपको एक बार अच्छे से इस आवेदन फॉर्म की जांच कर लेनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा आपके आवेदन फॉर्म, दस्तावेज़ एंव पात्रता का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन के बाद सब कुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से झारखंड पशुधन विकास योजना के अन्तर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।

सम्पर्क विवरण-

अगर आप Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप इस योजना से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • विभाग – कृषि पशुपालन एंव सहकारिता विभाग झारखंड
  • हेल्पलाइन नम्बर – 0651-2401040, 0651-2401067

FAQ,s

पशुधन विकास विकास योजना क्या है?

पशुधन विकास योजना को झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है जिसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानो व पशुपालको को दुधारू पशुओ की खरीद पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा और दिए जाने वाले ऋण पर 90% तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।

झारखंड पशुधन विकास योजना संचालन किसके द्वारा किया जाएगा?

झारखंड पशुधन विकास योजना का संचालन कृषि पशुपालन एंव सहकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा।

Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?

Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लिए राज्य सरकार द्वारा 660 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया गया है।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana मे आवेदन ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है क्योकिं अभी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रकाश मे नही आई है।

Ration Card Download

Leave a Comment