Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2024: झारखंड फसल राहत योजना

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2024:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश मे कृषि को बढ़ावा देने और किसानो को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए अनेक योजानाएं संचालित की जा रही है ताकि किसानो की आय मे वृद्धि हो सके और उनको कृषि कार्यो हेतु प्रोत्साहित किया जा सके। अब झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानो को प्राकृतिक आपदा से राहत देने के लिए एक योजना की शुरूआत की गई है जिसका नाम झारखंड राज्य फसल राहत योजना है। यह योजना फसल बीमा योजना का ही एक रूप है। Rajya Fasal Rahat Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हुई किसानो की फसल की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जो सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानो की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया है जिसके माध्यम से किसान बर्बाद हुई फसल की क्षतिपूर्ति के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अगर आप भी झारखंड राज्य के किसान है और झारखंड फसल राहत योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तापूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े। क्योकिं आज हम आपको इस आर्टिकल मे राज्य फसल राहत योजना से जुड़ा सम्पूर्ण ब्यौरा प्रदान करेगें।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2024

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2024

राज्य फसल राहत योजना को झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानो को प्राकृतिक आपदा जैसे- ओला वृष्टि, बाढ़, तूफान, सामान्य से अधिक वर्षा, चक्रवात, जल भराव, भू स्खलन इत्यादि के कारण फसलो की हानि होने पर किसानो को क्षतिपूर्ति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। Rajya Fasal Rahat Yojanaके तहत अगर किसानो की फसल 30 फिसद से 50 फसद तक खराब होती है तो राज्य सरकार उन किसानो को 3000 रूपये प्रति एकड़ मुआवजा प्रदान करेगी। वही अगर किसान की फसल 50 फिसद से अधिक बर्बाद होती है तो ऐसी स्थिति मे

राज्य सरकार 5000 रूपेय प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देगी साथ ही जिन किसानो ने उस फसल पर लोन लिया है तो उसके ऋण माफ किया जाएगा। झारखंड राज्य फसल राहत योजना की विशेष बात यह है कि राज्य के किसानो को फसल बीमा प्रिमियम का भुगतान करना होगा। किसानो को फसल की हानि होने की स्थिति मे उनको सीधे राज्य सरकार द्वारा भरपाई के रूप मे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana के तहत फसलो की क्षतिपूर्ति का लाभ भूस्वामी या भूमिहीन दोनो ही किसानो को प्राप्त होगा।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana

झारखंड राज्य फसल राहत योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामJharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागकृषि विभाग झारखंड सरकार।
वर्ष2024
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यफसल हानि होने पर किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://jrfry.jharkhand.gov.in/hi/

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2024 का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा आरम्भ की गई राज्य फसल राहत योजना प्रदेश के सभी किसानो के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य किसानो प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हुई फसल की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि किसानो को अगली फसल उगाने व अपने घर को चलाने के लिए सहायता प्राप्त हो सके और किसानो को किसी भी प्राकृतिक आपदा का सामना करने के लिए साहस प्राप्त हो सके। लाभार्थी किसानो को अपनी फसल हानि भरपाई के लिए दी जाने वाली

आर्थिक सहायता राशी सीधे उनके बैंक खाते मे DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। जिससे किसानो को आने वाली फसलो की बुआई के लिए मदद मिल सकेगी। Rajya Fasal Rahat Yojana 2024 के संचालन से अब राज्य के किसानो को अपनी फसल की चिंता करने की आवश्यकता नही है क्योकिं सरकार किसानो की सभी क्षतिपूर्ति के लिए भूमिहीन व भूमि स्वामी दोनो किसानो को लाभ प्रदान करेगी। ताकि किसानो के नुकसान की भरपाई हो सके। अब प्रदेश के किसान चिंता मुक्त होकर अपनी खेती कर सके जिससे उनकी आय मे वृद्धि होगी।

Jharkhand Ration Card List

राज्य फसल राहत योजना के अन्तर्गत आने वाली फसले

झारखंड फसल राहत योजना के तहत आने वाली मुख्य फसलो का विवरण निम्नलिखित है।

  • गेहूं
  • चना
  • आलू
  • सरसो
  • चावल
  • रबी
  • खरीफ

Rajya Fasal Rahat Yojana के लाभ व विशेषताएं

  • फसल राहत योजना को झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानो को प्राकृतिक आपदा के कारण फसलो की हानि होने पर किसानो को क्षतिपूर्ति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिससे किसानो को कृषि प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा।
  • फसल राहत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • झारखंड सरकार द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को निशुल्क रखा गया है।
  • Fasal Rahat Yojana के संचालन के लिए 200 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया है।
  • राज्य के पंजीकृत किसानो को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल प्रिमियम राशी का भुगतान करना होगा।
  • साथ ही जिन किसानो ने उस फसल पर लोन लिया है तो उसके ऋण माफ किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानो को फसल हानि के लिए राशी बिमा कंपनी द्वारा दी जाएगी।
  • राज्य सरकार किसानो की सभी क्षतिपूर्ति के लिए भूमिहीन व भूमि स्वामी दोनो किसानो को लाभ प्रदान करेगी।
  • अब प्रदेश के किसान चिंता मुक्त होकर अपनी खेती कर सके जिससे उनकी आय मे वृद्धि होगी।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2024 की पात्रता

राज्य फसल राहत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदको को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • केवल वही किसान इस योजना के लिए पात्र होगे जिन्होने पहले किसी बीमा योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • किसान के पास स्वंय की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • वह किसान जो किसी अन्य की भूमि पर खेती करते है वह भी फसल राहत योजना मे आवेदन करने के लिए पात्र होगें।
  •  आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Abua Awas Yojana Form

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • भूमि सम्बन्धित दस्तावेज़
  • खाता खसरा नम्बर।
  • बैंक पासबुक।
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2024 के तहत आवदेन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी किसान झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह उनको ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से फसल राहत योजना मे आवेदन कर सकेगें।

  • सबसे पहले आपको झारंड राज्य फसल राहत योजना की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Rajya Fasal Rahat Yojana
  • होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण करें का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी जैसे- आधार कार्ड पर अंकित नाम, आधार संख्या, मोबाइल नम्बर आदि दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर घोषणा पर टिक करना है।
  • इसके बाद आपको GET OTP के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज कर वेरिफाई कर देना है।
  • इस प्रकार आप झारखंड फसल राहत योजना के तहत सफलतापूर्वक पंजीकरण कर सकेगें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर आपको पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Rajya Fasal Rahat Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको किसान लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको लॉगिन करने के लिए दो विकल्प Login With Password और Login With OTP दिखाई देगें।
  • इसने से आपको किसी एक विकल्प का चयन करना है।
  • अब आपको अपना मोबाइल नम्बर, पासवर्ड व कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेगें।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना पावती डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • पावती डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Rajya Fasal Rahat Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको पावती डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Rajya Fasal Rahat Yojana
  • इस पेज पर आपको पावती डाउनलोड करने के लिए तीन विकल्प रजिस्ट्रेशन नम्बर, आधार नम्बर, आधार नम्बर मिलेगें।
  • आपको इन तीनो मे से किसी एक का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको उस नम्बर को बॉक्स मे दर्ज कर सबमिट करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी पावती/रशीद खुलकर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके पावती/रशीद को डाउनलोड कर सकते है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपनी पावती रशीद डाउनलोड कर सकेगें।

FAQ,s

झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है?

झारखंड राज्य फसल राहत योजना फसल बीमा योजना का ही एक रूप है। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हुई किसानो की फसल की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana के तहत राज्य सरकार कितना मुआवजा देगी?

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana के माध्यम से राज्य सरकार 30 से 50 फीसद तक खराब होने पर उन किसानो को 3000 रूपये प्रति एकड़ मुआवजा देगी जबकि 50 फीसद से अधिक बर्बाद होने पर किसानो को प्रति एकड़ 5000 रूपेय प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।

फसल राहत योजना झारखंड के तहत आवेदन करने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

फसल राहत योजना झारखंड के अन्तर्गत आवदेन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/hi/ है।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana का क्या उद्देश्य है?

Fasal Rahat Yojana का मुख्य उद्देश्य उन किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई है।

Ration Card Download

Leave a Comment