Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 के बारे में विस्तार से जाने

Mahila Samman Bachat Patra Yojana:- केन्द्र सरकार द्वारा देश मे महिलाओं के लिए एक विशेष बचत योजना की शुरूआत की गई है जिसका नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। इस योजना की घोषणा केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट सत्र 2023-24 मे की गई है। Mahila Samman Bachat Patra Yojana के तहत देश की कोई भी महिला अपना खाता बचत खाता खोलकर 1 हजार रूपेय से अधिकतम 2 लाख रूपेय तक सालाना निवेश कर सकती है और वार्षिक 7.5% का निश्चित ब्याज प्राप्त कर सकती है। इस योजना का संचालन भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसकी अवधि मात्र 2 वर्ष है।

यह योजना बैंकिंग सेवाओं मे से एक है। जो महिलाओं की बचत के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह खाता परिवार के केवल एक सदस्य के नाम से ही खोला जाएगा। महिला सम्मान बचत पत्र योजना का मकसद देश की महिलाओं और लड़कियो को बचत के प्रति प्रोत्साहित करना है। अगर आप भी एक महिला है और अपना पैसा निवेश करना चाहती है तो Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 एक अच्छा विकल्प है इसमे आपको 7.5% का अतिरिक्त ब्याज प्राप्त होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से महिला सम्मान बचत पत्र योजना से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को विस्तापूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024
Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024

PM Matru Vandana Yojana

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024

आजादी के अमृत महोत्सव पर देश मे महिलाओं को बचत हेतु प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू किया गया है। यह योजना भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित बैंकिग सुविधाओं मे से एक है जो महिलाओं को सम्मानित करती है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाएं डाकघर या बैंक मे अपना बचत खाता खुलकर वार्षिक 1000 रूपेय से 2 लाख रूपेय तक निवेश कर सकती है। 2 साल के लिए शुरू की गई इस योजना मे एक हजार रूपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रूपेय की निवेश सीमा के साथ चक्रवृद्धि ब्याज दर 7.5% का निश्चित ब्याज प्रदान किया जाएगा।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana की अवधि मात्र दो साल है इस योजना का कार्यान्वयन 1 अप्रेल 2024 से शुरू कर दिया गया है और यह 31 मार्च 2025 तक की अवधि तक लागू रहेगी। फिलहाल महिला सम्मान बचत पत्र योजना को 1.59 लाख डाकघरो मे तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराया जा रहा है। देश की महिलाएं 2 साल के निवेश अवधि के लिए इस योजना के तहत अधिकतम दो लाख रूपये तक का निवेश कर सकती है और महिलाओं को निवेश की गई राशी पर टैक्स मे छुट दी जाएगी साथ ही 7.5% ब्याज दर पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत खाता एक सदस्य के नाम पर ही खोला जाएगा जिसमे ब्याज मासिक रूप से जोड़ा जाता है और दो वर्षो के लिए निवेश अवधि पूरी होने पर ब्याज सहित धन का भुगतान कर दिया जाता है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाएं और लड़कियां बचत करने हेतु निवेश करनेके लिए प्रेरित होगी।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक नज़र में

योजना का नामMahila Samman Bachat Patra Yojana
आरम्भ की गईभारत सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागवित्त मंत्रालय
लाभार्थीदेश की महिलाएं
कब शुरू की गई2023
उद्देश्यदेश की महिलाओं को बचत हेतु निवेश के लिए प्रोत्साहित करना।
ब्याज की दर5 लाख रूपेय।
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान बचत पत्र योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को बचत हेतु निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि महिलाओं को जो अपना पैसा बैंक मे रखना चाहती है उनको अच्छा ब्याज प्राप्त हो सके। और वह निवेश के लिए प्रेरित हो सके। इस योजना के माध्यम से लघु बचत को बढ़ावा मिलेगा। और देश की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होगी आत्मनिर्भर होगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना मे सहायता करेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो मे वित्तीय समावेश को बढ़ावा मिलेगा।

Aatmnirbhar Bharat Rozgar Yojana

क्या आवश्यकता पढ़ने पर बीच मे पैसे निकाल सकते है?

  • जी हां, महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत खाता खुलने खुलवाने की तिथि से 1 वर्ष के बाद आप अपनी शुरूआत मे जमा राशी से अधिकतम 40 फिसदी तक राशी निकाल सकते है।
  • खाते को बीच मे बंद करने की अनुमति कुछ अपरिहार्य परिस्थितियो मे ही होगी। लेकिन एसी स्थिति मे भी महिलाओं को ब्याज 7.5 प्रतिशत के हिसाब से ही मिलेगा।
  • महिला सम्मान बचत खाते को छ महीने बाद भी बंद कराया जा सकता है लेकिन बिना किसी कारण से ऐसा करने पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत की जगह केवल 5.5 प्रतिशत की दर से ही ब्याज मिलेगा।

अन्य बचत योजना की तुलना में पैसो की जल्दी वापसी

केन्द्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 21 साल तक खाता जारी रहता है हालाकिं लड़की की शादी के समय 18 वर्ष की उम्र मे खाते से पूरा पैसा निकाला जा सकता है इसी प्रकार पीपीएफ अकाउंट मे भी जमा पैसो को प्राप्त करने के लिए 15 साल तक का इंतेजार करना होता है लेकिन महिला सम्मान बचत पत्र योजना मे इसके ठीक बिलकुल विपरित है इस योजना के केवल 2 साल मे ही अच्छा ब्याज के साथ आपको आपका पैसा वापिस मिल जाता है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना मे कब कितना पैसा मिलेगा?

Mahila Samman Bachat Patra Yojana मे जमा की गई राशी पर 7.5 प्रतिशत की दर से निर्धारत प्रतिशत से 2 साल बाद आपको कितना पैसा मिलेगा इसका पूरा विवरण निम्नलिखित है।

जमा की गई राशी2 साल बाद मिलने वाला पैसा
1,000 रूपेय जमा पर1160 रूपेय।
2,000 रूपेय जमा पर2320 रूपेय।
3,000 रूपेय जमा करने पर3481 रूपेय।
5,000 रूपेय जमा करने पर5801 रूपेय।
10,000 रूपेय जमा करने पर11,606 रूपेय।
20,000 रूपेय जमा करने पर23,204 रूपेय।
50,000 जमा करने पर58,011 रूपेय।
1 लाख रूपेय जमा करने पर1,16022 रूपेय।
2 लाख रूपेय जमा करने पर2,32,044 रूपेय।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY)

Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लाभ एंव विशेषताएं

  • यह योजना महिलाओं को अनेक लाभ प्रदान करती है जिसमे प्रत्येक महिला के वित्तीय सशक्तिकरण के बड़े मे योगदान देता है।
  • इस योजना का कमसद महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर उनकी वित्तीय स्थिरता को बढ़ाना है।
  • महिलाओ को समर्पित योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वतंत्र वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • यह योजना महिलाओं को 7.5% ब्याज दर प्रदान करता है जिसमे जमा धनराशी पर वृद्धि की सुविधा मिलती है।
  • आवश्यकता पढ़ने पर जमा धनराशी का एक हिस्सा निकालने की सुविधा देता है।
  • अधितम जमा सीमा 2 लाख रूपेय है और जमा अवधि 2 वर्ष निर्धारित है।
  • महिलाएं चाहे तो छोटी छोटी किस्तो मे या फिर एक साथ 2 लाख रूपेय की राशी जमा कर सकती है।
  • देश की महिलाएं लघु बचत मे निवेश करके एक बडा ब्याज प्राप्त कर सकती है।
  • दो साल पूरे होने पर मूलधन के साथ ब्याज की राशी भी प्राप्त होगी।
  • Mahila Samman Bachat Patra Yojana के तहत महिलाओं को खाता खोलने के लिए कम से कम 1000 रूपेय की आवश्यकता होगी।
  • अवयस्क लड़की को महिला सम्मान बचत पत्र खाता खोलने के लिए अभिभावक की आवश्यकता होगी।
  • यह योजना आयकर अधिनियम की धारा 80c के तहत कर बचत लाभ प्रदान करती है।
  • एक वर्ष बाद जमा राशी से अधिकतम 40% राशी निकाली जा सकती है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की ब्याज दर

Mahila Samman Bachat Patra Yojana का उद्देश्य देश मे महिलाओं और लड़कियो को आर्थिक रूप से ऊपर उठाना है इस योजना के तहत महिलाएं 2 लाख रूपेय तक का निवेश कर सकती है जिसमे उनको 7.5% की ब्याज दर मिलती है जिसका विवरण निम्नलिखित है।

  • 2 लाख रूपेय के निवेश के साथ पहले वर्ष मे लाभ 15000 रूपेय है।
  • दूसरे वर्ष का लाभ बढ़कर 16125 रूपेय हो जाता है।
  • इसलिए दो साल के लिए 2 लाख रूपेय निवेश करने पर कुल 31125 रूपेय का लाभ प्राप्त हो सकता है।

Mahila Samman Bachat Patra प्रदान करने वाले बैंको की सूचीं

27 जून 2023 को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलो के विभाग ने आधिकारिक तौर पर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको और पात्र निजी क्षेत्रो के बैंको को महिला सम्मान बचत पत्र योजना को संचालित करने के लिए प्राधिकरण प्रदान किया गया है। जिनकी सूचीं निम्नलिखित है।

  • केनरा बैंक।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैक ऑफ इंडिया
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया।

PM Yojana Adda

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2024 की पात्रता

जो कोई भी महिला Mahila Samman Bachat Patra Yojana के तहत अपना खाता खुलवाना चाहती है तो उनको निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा।

  • आवेदक महिला भारत की मूल निवासी होनी अनिवार्य है।
  • देश की सभी महिलाएं एंव लड़किया इस योजना मे आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला के पारिवारिक वार्षिक आय 7 लाख रूपेय से अधिक नही होनी चाहिए।
  • सभी जाति, धर्म व वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • इस योजना मे आवेदन करने के लिए आवेदक की कोई भी आयु सीमा निर्धारित नही की गई है।
  • लेकिन अवयस्क लड़की को महिला सम्मान बचत पत्र खाता खोलने के लिए अभिभावक की आवश्यकता होगी।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़

अगर आप महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत खाता खुलवाना चाहते है तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • पेन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना के लिए सरकार ने अप्रेल माह मे अधिसूचना जारी कर दी है और इसको अब तक 1.59 लाख डाकघरो मे तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराया गया है इसके अलावा इस योजना को कई बैंको मे भी उपलब्ध कराया गया है जिनके बारे मे हमने आपको उपर बताया है जहां पर जाकर आप अपना खाता खुलवा सकते है। अगर आप Mahila Samman Bachat Patra Yojana के अन्तर्गत अपने खाता खुलवाकर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप निम्नलिखित प्रकिया को अपनाकर आसानी से अपना खाता खुलवा सकते है और उसमे निवेश कर लाभ प्राप्त कर सकते है। खाता खुलवाने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफिस या सम्बन्धित बैंक जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको महिला सम्मान बचत पत्र योजना से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करनी है।
  • इसके बाद आपको इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजो को इस फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही पर जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया हो।
  • इसके साथ आपको जितना राशी जमा करना हो आप वह चुन सकते है जैसे कि- चेक, नकदी, या किसी और तरीके से।
  • जब आपक राशी जमा कर देते है तो आपको एक रशीद दी जाएगी जो आपके निवेश की होगी जिसे आप अपनी राशी की पुष्टी कर सकेगें।
  • इस प्रकार आप महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अन्तर्गत अपना खाता खुलवाकर निवेश कर सकते है।

FAQ,s

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रकार की लघु बचत योजना है जिसके अन्तर्गत महिलाओं की छोटी छोटी बचतो को निवेश के माध्यम से अधिकतम 2 लाख रूपेय पर सालाना 7.5% का आकर्षक और निश्चित ब्याज दिया जाता है।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana कब शुरू की गई है?

Mahila Samman Bachat Patra Yojana फरवरी 2023 मे शुरू की गई है जो अगले दो साल के लिए लागू की गई है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत कितनी राशी जमा करनी होती है?

Mahila Samman Bachat Patra Yojana के तहत खोले गए खाते मे कम से कम 1000 रूपेय और अधिकतम 2 लाख रूपेय जमा करने होगें।

क्या दो साल की अवधि पूरी होने से पहले जमा राशी निकाली जा सकती है?

जी हां, आवश्यकता पड़ने पर जमा की गई राशी का एक हिस्सा निकाला जा सकता है।

PM Surya Ghar Yojana

Leave a Comment