Bihar Labour Card 2024 की पात्रता, उद्देश्य, ज़रूरी दस्तावेज़, लाभ, आवेदन प्रक्रिया जाने संपूर्ण जानकारी

Bihar Labour Card:- अगर आप भी बिहार राज्य के श्रमिक है तो आप अपना लेबर कार्ड अवश्य बनवाएं क्योकिं बिहार श्रम संसाधन विभाग द्वारा लेबर कार्ड बनावाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। बिहार सरकार राज्य के श्रमिको को लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं चलाती रहती है इसके लिए सरकार के पास प्रदेश के सभी श्रमिको का डेटा होना ही चाहिए ताकि श्रमिको की पहचान की जा सके और इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियो तक आसानी से पहुंच सके। इसलिए बिहार के श्रम एंव संसाधन विभाग द्वारा सभी पंजीकृत श्रमिको का बिहार लेबर कार्ड जारी किया जाता है। आज हम इस आर्टिकल मे जानेगें कि Bihar Labour Card 2024 क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एंव पंजीकरण की स्थिति आदि। अगर आप भी अपना लेबर कार्ड बनवाना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Bihar Labour Card

Bihar NREGA Job Card List

Bihar Labour Card 2024

बिहार सरकार द्वारा राज्य के निर्माण श्रमिक वर्ग के लिए लेबर कार्ड बनवाएं जाते है। जो राज्य सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा जारी किये जाते है। ताकि राज्य सरकार के पास समस्त श्रमिको का रिकॉर्ड उपलब्ध हो सके और सरकार यह तय कर सके कि श्रमिको के लिए किस प्रकार की योजनाएं शुरू की जानी चाहिए और उनकी पात्रता क्या होनी चाहिए। लेबर कार्ड मजदूरो के कार्य कौशल के आधार पर बनवाया जाता है जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि श्रमिको को किस प्रकार का काम आता है और मजदूरो को उनके काम के आधार पर रोज़गार प्रदान किया जा सके। बिहार लेबर कार्ड 2024 के माध्यम से सभी श्रमिको की पहचान की जाती है

और उनको चिन्हित सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। लेबर कार्ड धारको को हर साल 5 हजार रूपेय की अनुग्रह राशी भी प्रदान की जाती है अगर आप निर्माण श्रम से जुड़ा कार्य करते है तो आपको अपने लेबर कार्ड अवश्य बनवा लेना चाहिए। श्रम संसाधन विभाग श्रमिको को न्यनतम मजदूरी करने वाले मजदूरो के लिए समान मजदूरी, संगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिए रोज़गार की सुविधा प्रदान करता है। लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको बिहार श्रम संसाधन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी निचे दी गई है।

बिहार लेबर कार्ड योजना के बारे मे जानकारी

आर्टिकलBihar Labour Card 2024
जारी किया गयाबिहार सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागश्रम संसाधन विभाग
राज्यबिहार
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के श्रमिक।
उद्देश्यसभी श्रमिको को लेबर कार्ड बनवाना।
लाभमजदूर वर्ग को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://blrd.skillmissionbihar.org/

Bihar Labour Card 2024 का उद्देश्य

बिहार श्रम संसाधन विभाग द्वारा बनवाए जा रहे लेबर कार्ड का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी श्रमिको को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। Labour Card बनने के बाद श्रमिको का डेटा सरकार के पास पहुंच जाता है जिससे सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ श्रमिको तक पहुंचता है। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिको को रोज़गार प्रदान करने मे भी सहायता की जाएगी। Bihar Labour Card 2024 के माध्यम से राज्य मे रह रहे सभी श्रमिको की पहचान भी आसानी से की जा सकेगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं विभिन्न योजनाओं मे आवेदन करने के लिए यह कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के रूप मे उपयोग होता है इस कार्ड पर अंकित नम्बर कई सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन पत्र मे दर्ज करना अनिवार्य होता है।

Bihar Niji Nalkup Yojana

बिहार लेबर कार्ड के लाभार्थी

  • निर्माण श्रमिक
  • सीमेटं पत्थर ढोने वाले श्रमिक
  • चट्टान तोड़ने वाले श्रमिक
  • चुना बनाना वाले श्रमिक
  • खिड़की ग्रील एंव दरवाजे की गड़ाई या स्थापना करने वाले श्रमिक
  • पुताई करने वाले
  • इलेक्ट्रिशियन
  • प्लबंर
  • ईट भट्टे पर कार्य करने वाले
  • बांध प्रबधंक
  • मोची
  • हथौड़ा चलाने वाले
  • निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
  • कारपेंटर
  • राजमिस्त्री
  • सड़क निर्माण करने वाले
  • लोहार
  • बिल्डिंग का काम करने वाले
  • कुंआ खोदने वाले
  • लेखाकार का काम करने वाले
  • छप्पर छाने वाले

Bihar Labour Card 2024 पर उपलब्ध योजनाओं की सूचीं

इस योजना के तहत लेबर कार्ड धारको को समय समय पर कई योजनाओं का लाभ दिया जाता है लेबर कार्ड के तहत विभिन्न योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की किया जा सकता है इस कार्ड पर उपलब्ध सभी योजनाओं की जानकारी निम्नलिखित है।

शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता – न्यूनतम एक वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बच्चे सरकारी आईटीआई मे प्रवेश ले सकते है आईटीआई/आईआईएम के लिए एक बार 5000 रूपेय या इसके बराबर सरकारी संस्थानो मे ट्यूशन फीस।

प्रसूति लाभ – इस कार्ड पर सदस्यता का एक वर्ष पूरा होने पर राज्य सरकार द्वारा अकुशल श्रमिको के लिए निधारित न्यूनतम मजदूरी के 90 दिन के वेतन के बराबर की राशी पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को प्रथम दो माह के लिए देय होती है। यह अनुदान स्वास्थ्य कल्याण एंव अन्य विभागो के अतिरिक्त है।

विवाह हेतु आर्थिक सहायता – पंजीकत पुरूष या महिला कार्यकर्ता को तीन वर्ष तक अनिवार्य रूप से सदस्य रहने पर उनकी दो बालिग पुत्रियो को अथवा महिला सदस्य को किन्तु द्वितीय विवाह पर इस योजना की पात्र नही होने पर 50 हजार रूपेय। यह अन्तराष्ट्रीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत है।

साईकिल क्रय योजना – कम से कम एक वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर साईकिल क्रय करने पर अधिकतम 3500 रूपेय।

उपकरण खरीदने पर – पंजीकृत निर्माण श्रमिको को उनके प्रशिक्षण व्यापार से सम्बन्धित कौशल उन्नयन एंव उपकरण खरीदने हेतु दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए अधिकतम 15 हजार रूपेय।

भवन मरम्मत अनुदान योजना – तीन वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर अधिकतम 20,000 रूपेय। केवल एक बार। लेकिन यह लाभ उनको नही मिलेगा जिनको भवन, साईकिल या औजार की राशी मिल चुकी है।

विकलांगता पेंशन – स्थाई रूप से विकलांग व्यक्ति को हर महीने 1000 रूपेय।

पेंशन – न्यनतम पांच वर्षो की सदस्यता पूरी होने पर एंव 60 वर्ष की आयु के पश्चात 1000 रूपेय मासिक पेंशन बशर्ते कि सामाजिक सुखा योजना के तहत पेंशन का लाभ प्राप्त न हुआ हो।

पारिवारिक पेंशन – पेंशनर की मृत्यु के बाद पेंशनभोगी को प्राप्त राशी का 50% या 100% जो अधिक हो।

दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता – पंजीकृत कर्मकार के आश्रित को 5000 रूपेय।

मृत्यु लाभ – प्राकृतिक मृत्यु के मामले मे दो लाख रूपेय। दुर्घटना मे मृत्यु पर 4 लाख रूपेय। अगर आपदा के

समय मृत्यु होती है तो मात्र एक लाख रूपेय अनुदान बोर्ड द्वारा देय होगा।

पितृत्व लाभ – न्यूनतम एक वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर जिस पुरूष कर्मी की पत्नि बोर्ड मे पंजीकृत नही है उसे उसकी पत्नी के प्रथम दो जन्मो पर 6000 रूपेय प्रति प्रसव की दर से भुगतान किया जाएगा।

हितग्राही को चिकित्सीय लाभ – जिन श्रमिको को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से राशी प्राप्त नही हुई है उनको असाध्य रोगो के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समतुल्य राशी दी जाएगी।

नकद पुरस्कार – न्यूनतम एक वर्ष की सदस्यता उपरान्त पंजीकृत निर्माण श्रमिको के अधिकतम दो बच्चो को बिहार राज्य के अन्तर्गत संचालित किसी भी बोर्ड से 10वीं एंव 12वी की परीक्षा मे 80% या अधिक अंक प्राप्त करने पर 25000 70 प्रतिशत 79.99 प्रतिशत तक की धन राशी दी जाएगी। 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए 15000 रूपेय और 60 से 69.99% अंक प्राप्त करने के लिए 10,000 रूपेय की धन राशी दी जाएगी।

वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना – इस योजना का लाभ सभी पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिको को प्राप्त होगा जिसके तहत लाभार्थियो के खाते मे 3000 रूपये की एक मुश्त राशी भेजी जाएगी।

वार्षिक वस्त्र सहायता योजना – इसका लाभ सभी पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिको को प्राप्त होगा जिसके तहत लाभार्थी के खाते मे 2000 रूपेय की एक मुश्त राशी भेजी जाएगी।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – इस योजना के तहत निर्माण श्रमिको और उनके परिवार के सदस्यो के चिकित्सा उपचार पर होने वाले वास्तविक खर्च को बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा जो सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना 2011 के अन्तर्गत नही आते है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना – 18 से 40 वर्ष की आयु के पंजीकृत निर्माण श्रमिको को इस योजना के तहत निर्धारित अंशदान का राशी का वहन बोर्ड द्वारा किया जाता है।

बिहार लेबर कार्ड के लाभ

लेबर कार्ड धारको को बिहार सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के साथ साथ भवन निर्माण कार्यो का भी लाभ प्राप्त होता है इस योजना के तहत लेबर कार्ड धारको को हर साल 5000 रूपेय की चिकिस्ता और पोशाक सहायता भी दी जाती है बिहार राज्य के लेबर कार्ड धारको को सरकार द्वारा उनके कार्यो के आधार पर काम मिलता है जब भी कोई श्रमिक काम करता है तो उसे श्रम संसाधन विभाग की ओर से 290 रूपेय दैनिक मजदूरी भी दी जाती है।

  • बिहार सरकार द्वारा लेबर कार्ड बनावाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
  • लेबर कार्ड बिहार श्रम संसाधन विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
  • इस कार्ड की सहायता से श्रमिका का सम्पूर्ण रिकॉर्ड सरकार तक पहुंचता है।
  • जिससे सरकार यह तय करती है कि श्रमिको को लाभ पहुंचाने के लिए किस प्रकार की योजनाएं शुरू की जाएं।
  • Labour Card के माध्यम से सरकार श्रमिको के लिए योजनाओं हेतु पात्रता निर्धारित करती है।
  • श्रमिक द्वारा लेबर कार्ड बनवाने पर सरकार उनको कौशल की जानकारी भी प्रदान करेगी जिससे उनको रोज़गार प्राप्त होगा।
  • लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिको की पहचान की जाती है। कि वह किस प्रकार के काम के लिए सक्षम है और किस योजना के लिए पात्र है।
  • Bihar Labour Card के माध्यम से श्रमिको तक सरकार शुरू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है।
  • लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको बिहार श्रम संसाधन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • यह आवेदन आप ऑफलाइन अपने जिले के श्रम संसाधन विभाग के कार्यालय जाकर कर सकते है।
  • आवेदन करने के एक सप्ताह बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर लेबर रजिस्ट्रेशन नम्बर या लेबर कार्ड नम्बर प्राप्त हो जाएगा।
  • इस नम्बर की सहायता से श्रमिक विभिन्न प्रकार की योजनाओं के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है और उनका लाभ प्राप्त कर सकते है।

Bihar Free School Dress Yojana

Bihar Labour Card 2024 बनवाने के लिए आवेदन शुल्क

लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको पंजीकरण शुल्क 20 रूपेय एंव मासिक अंशदान 50 रूपेय प्रतिमाह की दर से अंशदान 5 वर्ष तक। 30 रूपेय पंजीकरण शुल्क एंव 50 रूपेय पंजीकरण के समय देने होते है 5 वर्ष बाद आपको इसे फिर से रिन्युअल कराना होता है अगर रिन्यु समय से नही किया जाता है तो सदस्यता समाप्त हो जाएगी। और श्रमिक को बोर्ड से कोई भी लाभ नही मिलेगा। अगर निबंन्धित निर्माण श्रमिक की सदस्यता समय से अंशदान जमा न करने पर टूट जाती है तो यह छुट निबंधन अधिकारी द्वारा रिन्युअल की जा सकती है बशर्ते कि निर्माण श्रमिक बोर्ड के फंड मे ब्रेक की अवधि के लिए शेष अंशदान पचास रूपेय प्रतिमाह की दर से जमा करेगें। वशर्ते की ऐसी सदस्यता को दो बार से अधिक रिन्युअल नही किया जा सकता है।

बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए पात्रता

  • Labour Card बनवाने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • श्रमिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • वह श्रमिक जो 12 महीने मे कम से कम 90 दिन श्रमिक के रूप मे कार्य किया है वह कार्ड बनवाने के लिए पात्र होगें।
  • परिवार के किसी सदस्य का कार्ड नही बना हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी मे नही होना चाहिए।
  • श्रमिक के पूरे परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपेय से अधिक नही होनी चाहिए।

Labour Card बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवार प्रमाण पत्र
  • श्रमित प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • राशन कार्ड
  • परिवार के सभी सदस्यो का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

बिहार लेबर कार्ड 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार श्रम संसाधन विभाग की Official Website पर जाना है।
Bihar Labour Card
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
Bihar Labour Card
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • जिसमे आपको पूछी गई जानकारी जैसे- नाम, पति/पिता का नाम, लिंग आधार नम्बर, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, मोबाइन नम्बर आदि दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स मे दर्ज करना है।
  • अब आपको डिक्लेरेशन के पर टिक करके रजिस्टर करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको श्रमिक लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
बिहार लेबर कार्ड
  • इसके पश्चता आपको आधार नम्बर तथा मोबाइल नम्बर दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इस पेज पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- आपका नाम, जन्म तिथि जाति आदि दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको NEXT के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना सम्पर्क विवरण जैसे- आपका मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी एंव पता दर्ज करना है।
  • आपको फिर से Next के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपनी योग्यता का विवरण जैसे- आपकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल आदि से सम्बन्धि
  •  
  • जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको फिर Next के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको बाकि अतिरिक्त जानकारी दर्ज करनी होगी और Save के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक पॉपअप खुलकर आएगा जिसमे आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप पंजीकरण Submit करना चाहते है।
  • तो आपको OK के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप बिहार लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें।

Bihar Ration Card

श्रमिक लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम संसाधन विभाग बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
श्रमिक लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • अब आपको अपना आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा।
  • इस के पश्चात आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप श्रमिक लॉगिन कर सकेगें।

श्रमिक पंजीकरण मे सुधार करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना है।
पंजीकरण मे सुधार करने की प्रक्रिया
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर तथा मोबाइल नम्बर दर्ज कर लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक भरा हुआ फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब आप इस फॉर्म मे जो भी सुधार करना चाहते है वह सुधार कर सकते है
  • सुधार करने के बाद आपको सेव के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप अपने श्रमिक पंजीकरण मे सुधार कर सकते है।

Bihar Labour Card – बिहार श्रमिक लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://bocw.bihar.gov.in/ पर जाना है।
Bihar Labour Card
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर्ड लेबर के विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपने जिला, क्षेत्र, मुंसिपल कॉरपोरेशन तथा वार्ड का चयन करना होगा।
Bihar Labour Card
  • इतना करने के बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने बिहार लेबर कार्ड लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप बिहार लेबर कार्ड लिस्ट देख सकते है।

श्रमिक पंजीकरण स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको व्यू रजिस्ट्रेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है
पंजीकरण स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
  • अब आपको अपना मोबाइल नम्बर व रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको शो के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आपके लेबर कार्ड का स्टेट्स खुलकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप श्रमिक पंजीकरण स्टेट्स चेक कर सकते है।

Bihar Hari Khad Yojana

पंजीकरण रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रर्ड लेबर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
पंजीकरण रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • जिसमे आपको अपना जिला, मुंसिपल कॉरपोरेशन, क्षेत्र, एंव वार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • पंजीकरण रिपोर्ट आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपनी पंजीकरण रिपोर्ट चेक कर सकते है।

योजनाओं एंव सेवाओं से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको स्कीम एंड सर्विसेज़ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी।
बिहार लेबर कार्ड
  • जिसमे आप स्कीम एंव सर्विस से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • इस प्रकार आप योजनाओं एंव सेवाओं से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

सम्पर्क सूत्र-

अगर आप बिहार लेबर कार्ड से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • Phone Number – 0612-2525558
  • Email Id – biharbhawan111@gmail.com

FAQ,s

बिहार लेबर कार्ड का क्या लाभ है?

बिहार लेबर कार्ड के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा दी जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त होता है आपको विभिन्न योजनाओं के लिए अलग अलग आवेदन करने की आवश्यकता नही होती है।

Bihar Labour Card क्या है?

Bihar Labour Card बिहार राज्य के श्रमिको के लिए श्रम संसाधन विभाग द्वारा जारी किया जाता है यह राज्य के श्रमिको की पहचान का एक प्रमाण है जिसमे माध्यम से सरकार के पास श्रमिको का सम्पूर्ण रिकॉर्ड उपलब्ध होता है।

बिहार लेबर कार्ड बनवाने के कौन पात्र होगा?

Bihar Labour Card बनवाने के लिए केवल वह नागरिक पात्र होगे जो निर्माण श्रम का कार्य करते है और उनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है।

Bihar Ration Card List 

Leave a Comment