Bihar Niji Nalkup Yojana 2024 की पात्रता, उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया सब कुछ जाने विस्तार से

Bihar Niji Nalkup Yojana:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश के किसानो को सिंचाई की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है ताकि किसी भी हाल मे किसानो को खेतो मे सिंचाई से मुक्ति मिल सके और उनको सूखे मार न झेलनी पड़े। ऐसी ही एक योजना की शुरूआत बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई जिसका नाम बिहार निजी नलकूप योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को अपना निजी नलकूप लगाने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। बिहार लघु जल संसाधन विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा।

Bihar Niji Nalkup Yojana 2024 के तहत राज्य के जो कोई भी किसान अपने खेतो मे फसलो की सिंचाई के लिए निजी नलकूप लगवाना चाहते है तो उनको बोरिंग करवाने पर प्रति मीटर के हिसाब से अलग अलग राशी अनुदान दी जाएगी। जिससे कि किसानो पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव कम हो सके। अगर आप भी बिहार राज्य के किसान है और बिहार निजी नलकूप योजना मे आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े। क्योकिं आज हम आपको इस आर्टिकल मे निजी नलकूप योजना बिहार से सम्बन्धित सम्पूर्ण ब्यौरा प्रदान करेगें।

Bihar Niji Nalkup Yojana
Bihar Niji Nalkup Yojana

Bihar Free School Dress Yojana

Bihar Niji Nalkup Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानो के खेतो मे सिंचाई की समस्या से निपटने के लिए बिहार निजी नलकूप योजना की शुरूआत की है। इस योजना के राज्य सरकार किसानो को निजी नलकूप लगावाने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी। Bihar Niji Nalkup Yojana के अन्तर्गत 70 मीटर की गहराई के लिए 328 रूपेय प्रतिमीटर की दर से 15000 रूपेय और 100 मीटर तक की गहराई के लिए 597 रूपेय प्रतिमीटर की दर से अधिकतम 35000 रूपेय अनुदान के रूप मे दिये जाएगें। इसके अलावा पंप खरीदने के लिए 10,000 रूपेय अलग से दिये जाएगें। जिसके माध्यम से किसान आसानी से अपने खेतो मे सिंचाई कर सकेगें। बिहार निजी नलकूप योजना के तहत इस वर्ष राज्य के 90 हजार किसानो को लाभान्वित किया जाएगा।

राज्य के जो कोई भी इच्छुक लाभार्थी राज्य सरकार द्वारा अपने खेतो मे निजी नलकूप लगाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी प्राप्त करना चाहते है तो उनको योजना के तहत आवेदन करना होगा। Niji Nalkup Yojana 2024 के अन्तर्गत बिहार राज्य के जिलो मे 40 डिसमिल से अधिक जमीन वाले किसानो को निजी नलकूप लगाने पर सरकार की ओर से 15 से 35 हजार रूपेय तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के किसान समय से अपने खेतो मे पानी दे सकेगें और पड़ने वाले भयंकर सूखे मे सिंचाई की समस्या से मुक्त हो सकेगें।

बिहार निजी नलकूप योजना के बारे मे संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामBihar Niji Nalkup Yojana
आरम्भ की गईबिहार सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागलघु जल संसाधन विभाग
राज्यबिहार
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
उद्देश्यनलकूप लगावाने हेतु सब्सिडी प्रदान करना।
सब्सिडी राशी35000 रूपेय से 70000 रूपेय।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://minorirrigation.bihar.gov.in/

Bihar Ration Card

Bihar Niji Nalkup Yojana 2024 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा आऱम्भ की गई निजी नलकूप योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को कम कीमत पर खेतो मे सिंचाई करने के लिए निजी नलकूप की सुविदा उपलब्ध कराना है। ताकि किसानो को उचित मात्रा मे फसलो की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। और उनको किसी भी प्रकार से फसलो को नुकसान न हो सके। कई बार देखा गया है कि बारिश न होने की स्थिति मे किसानो की फसलो को पर्याप्त पानी नही मिल पाता है जिससे फसलो को काफी नुकसान होता है इसी समस्या को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा निजी नलकूप योजना शुरू की गई है जिसके तहत किसानो को नलकूपो के लिए 50% से लेकर 80% तक अनुदान राशी प्रदान की जाएगी।

ताकि किसान अपने खेतो मे निजी नलकूप लगवा सके और अपने खेतो मे अच्छे से सिंचाई सके। जिससे उनकी फसले अच्छी होगीं और किसानो की आय मे वृद्दि होगी। आपको बता दे कि इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानो को 50%, पिछड़ा व अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानो को 70% और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के किसानो को 80 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। साथ ही यह अनुदान 70 मीटर तक की 4 से 6 इंच व्यास वाले नलकूप के लिए ही लागू होगा।

Bihar Niji Nalkup Yojana के तहत दी जाने वाली अनुदान राशी

निजी नलकूप योजना बिहार के अन्तर्गत सामान्य वर्ग के किसानो को 600 रूपेय प्रति मीटर, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग को 840 रूपेय प्रति मीटर, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग को 960 रूपेय प्रति मीटर अधिकतम 70 मीटर तक के लिए दी जाएगी।

मोटर पंप क्षमताअनुदान राशीसामान्य वर्ग के लिएपिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लिएअनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए
2HP20,00050%70%80%
3HP250,00050%70%80%
5HP30,00050%70%80%

बिहार निजी नलकूप योजना के लाभ व विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा निजी नलकूप योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत किसानो को निजी नलकूप लगवाने पर अधिकतम 80 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए 210 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया गया है।
  • Bihar Niji Nalkup Yojana का संचालन लघु जल संसाधन विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • निजी नलकूप योजना के तहत इस वर्ष राज्य के 90 हजार किसानो को लाभान्वित किया जाएगा।
  • इसके अलावा किसानो को पंप खरीदने के लिए 10,000 रूपेय अलग से दिये जाएगें।
  • इस योजना को राज्य के सभी जिलो मे लागू किया जाएगा ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक किसानो को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • Niji Nalkup Yojana के तहत शैलो नलकूप के बोरिंग के लिए 100 रूपेय फिट की दर से अधिकतम 15000 तक अनुदान दिया जाएगा।
  • मध्यम गहराई के लिए नलकूप बोरिंग हेतु 182 रूपेय फिट की दर से अधिकतम 35 हजार अनुदान राशी प्रदान की जाएगी।

Bihar Hari Khad Yojana

Bihar Niji Nalkup Yojana 2024 की पात्रता

  • निजी नलकूप योजना के लिए किसान बिहार राज्य का स्थायी निवसी होना चाहिए
  • आवेदक किसान के पास स्वंय के पास 40 डेसिमिल भूमि होना आवश्यक है
  • एक किसान को एक ही बोरिंग एंव सेट के लिए अनुदान अनुमान्य है
  • अनुसूचित जाति के न्यूनतम 16 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के 1 प्रतिशत कृषको का प्रत्येक जिले मे चयन किया जाएगा अनुसूचित जनजाति के अनुपस्थित होने पर 1 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए 16 प्रतिशत जोड़कर 17 प्रतिशत होगा इस अनुदान की अलग लेखा व्यवस्था रखी जाएगी।
  • बिहार के लघु एंव सीमान्त कृषको को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि योग्य भूमि के दस्तावेज़
  • भू- धरकता प्रमाण पत्र या अदयतन रशीद
  • पूर्व से कोई बोरिंग न उपलब्ध हो प्रमाण पत्र
  • किसी अन्य संस्था से सम्बन्धित नलकूप के लिए वित्तीय न ली हो शपथ पत्र या घोषणा पत्र
  • बैंक अकांउट पासबुक
  • मोबाईल नम्बर
  • पोसपोर्ट साईज़ फोटो

बिहार निजी नलकूप योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
Bihar Niji Nalkup Yojana
  • होम पेज पर आपको आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जनकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके पश्चात आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को भी अपलोड करना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना मे आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

Bihar Ration Card List 

आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको निजी नलकूप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन के ड्रॉप डाउन मे मेन्यु मे आवेदन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
Niji Nalkup Yojana
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको अपनी आवेदन संख्या दर्ज करनी है और सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते है।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार निजी नलकूप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
Niji Nalkup Yojana
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • जिसमे आपको अपने यूजर नेम, पासवर्ड व कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अंत मे आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगें।

पावती रशीद प्रिंट करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार निजी नलकूप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुलकर आयेगा
  • होम पेज पर आपको निजी नलकूप के कॉर्नर पर जाकर पावती रशीद प्रिंट के दिये गये विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा
  • इस पेज मे आपको अपना पंजीकरण संख्या, आधार संख्या, अपना नाम, व मोबाईल नम्बर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको खोजे के विकल्प पर क्लिक करना है
  • आपकी पावती रसीद आपके सामने होगी

दावा अपलोड करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले बिहार निजी नलकूप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आयेगा
  • इस पेज पर आपको निजी नलकूप के कॉर्नर पर जाकर दावा अपलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना है
  • आपके सामने फिर एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन की संख्या दर्ज करनी है
  • इसके बाद आवेदक किसान अपना दावा अपलोड कर सकते है।

सम्पर्क विवरण –

अगर आप Bihar Niji Nalkup Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप अन्य किसी समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Helpline Number –

  • 0612 2217165 / 2217450
  • 0612 2217451 / 2217452
  • 0612 2215605 / 2215606
  • 0612 2217161 / 2217162
  • 0612 2217163 / 2217164

FAQ, s

बिहार निजी नलकूप योजना क्या है?

बिहार निजी नलकूप योजना के तहत किसानो को अपने खेतो मे सिंचाई हेतु निजी नलकूप लगवाने पर राज्य सरकार द्वारा उनको बोरिंग करवाने पर प्रति मीटर के हिसाब से अलग अलग अनुदान राशी प्रदान की जाती है।

Bihar Niji Nalkup Yojana के तहत कितनी सब्सिडी दी जाती है?

Bihar Niji Nalkup Yojana के तहत अगर किसान 70 मीटर तक गहराई के लिए आवेदन करता है तो उसे 15000 रूपेय तक की सब्सिडी दी जाती है अगर बोरिगं मध्यम गहराई तक की जाती है तो 183 रूपेय प्रति फिट की दर से किसानो को अधिकतम 35000 रूपेय तक की सब्सिडी बिहार सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।

बिहार निजी नलकूप योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Bihar Niji Nalkup Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://minorirrigation.bihar.gov.in/ है।

निजी नलकूप योजना के लिए बिहार सरकार द्वारा कितना बजट निर्धारित किया गया है?

Niji Nalkup Yojana के लिए बिहार सरकार द्वारा 210 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया है।

AEPDS Bihar

Leave a Comment