UP Gehu Kharid Registration 2024 का उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज़, पंजीकरण प्रक्रिया जाने विस्तार से

UP Gehu Kharid Registration:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की आय मे वृद्धि करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। ताकि किसानो की आय दोगुनी कर की जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार किया जा सके। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किसानो की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण प्रक्रिया शुरूआत की है। इसके लिए किसान अपनी फसल को MSP पर बेचने के लिए अपना पंजीकरण कर सकते है। UP Gehu Kharid Registration के तहत राज्य के किसान अपना फसल को उचित मूल्य पर राज्य सरकार को बेच सकते है।

राज्य के जो कोई भी किसान यूपी गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनको सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा राज्य सरकार ने इस पोर्टल का नाम खाद्य एंव रसद विभाग ई उपार्जन व ई क्रय प्रणाली रखा गया है। आज के इस आर्टिकल मे हम UP Gehu Kharid Registration प्रक्रिया के बारे मे जानेगें। साथ ही आपको बताएगें कि पंजीकरण के लिए आपको किन किन दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसान है और अपनी फसल को सही मूल्य पर सरकार को बेचना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपू्र्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

UP Gehu Kharid Registration

UP Mission Prerna Portal

UP Gehu Kharid Registration 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण की शुरूआत की है। इसके लिए राज्य सरकार ने खाद्य एंव रसद विभाग ई उपार्जन यानी ई क्रय पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसानो को सरकार की और से ऑनलाइन फसल बेचने की सुविध उपलब्ध करायी गयी है। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को ई क्रय पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद किसान समय रहते अपनी फसल कम से कम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेच सकेगें। कई बार किसानो को अपनी फसल का उचित मूल्य न मिलने पर फसल को कम दामो पर बेचना पड़ती है जिस कारण उनको काफी नुकसान उठाना पड़ता है इसी समस्या को ध्यान मे रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एंव रसद विभाग द्वारा यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण यानी ई क्रय पोर्टल की शुरूआत की है।

इस पोर्टल पर पंजीकरण के बिना कोई भी किसान अपनी फसल को सरकारी गोदाम पर नही बेच सकते है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की सुविधा के लिए मंडियो मे अपनी फसल को पहुँचाने के लिए टोकन की सुविदा भी उपलब्ध करायी गयी है। इस टोकन की सहायता से अगर किसान गेहूं खरीद केन्द्र पर स्वंय नही पहुंच सकते है तो वह अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य को गेहूं खरीद केन्द्र पर भेज सकते है ई खरीद के माध्यम से सरकार किसानो की फसलो को उचित समर्थन मूल्य पर खरीदेगी साथ ही किसानो को कई बार फसल समय पर न बिकने से होने वाली हानि से भी बचाएगी। जिससे किसानो की आय मे वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण के बारे मे जानकारी

आर्टिकलUP Gehu Kharid
पोर्टल का नामई क्रय प्रणाली, ई उपार्जन पोर्टल
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
सम्बन्धित विभागखाद्य एंव रसद विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानो को ऑनलाइन फसल बेचने की सुविधा प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://eproc.up.gov.in/

UP Gehu Kharid Registration 2024 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराने का उद्देश्य किसानो को उनकी फसल का उचित समर्थन मूल्य प्रदान करना है। जिससे किसान बिना किसी समस्या के अपनी फसल को ऑनलाइन पंजीकरण कर सरकार को बेच सकते है। कई बार जब किसान अपनी फसल को समय पर नही बेच पाते है तो उनकी फसल खराब होने लगती है जिससे उनको अपनी फसल बहुत ही कम दामो पर बेचनी पड़ती है जिससे उनको काफी नुकसान होता है इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानो से उनकी फसल खरीदने के लिए ई क्रय प्रणाली की शुरूआत की है अब राज्य के किसान अपना पंजीकरण कर यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन कर सकते है जिससे किसानो को अपनी फसल सरकार को ऑनलाइन बेचने की सुविधा मिलेगी और किसानो को उनकी फसल का उचत समर्थन मूल्य प्राप्त होगा।

UP Niwas Praman Patra

पोर्टल पर पंजीकरण हुए शुरू

यूपी खाद्य एंव रसद विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपयोग होने वाले फसल उत्पादन गेहूं, धान, बाजरा, ज्वार, मक्का की किसानो से सरकारी खरीद करता है विभाग की ओर से बताया गया है कि गेहूं खरीद वर्ष 2024-25 के लिए किसानो की रिन्युल एंव रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू कर दी गई है। विभाग ने बताया कि गेंहू की सरकारी खरीद के लिए जिन किसानो ने अब तक पंजीकरण नही कराया है वह अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करे। साथ ही जिनका पहले से पंजीकृत है वह नवीनीकरण करा सकेगें। इस वर्ष सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य मे 150 रूपेय की बढ़ोत्तरी किये जाने का हवाला देते हुए

किसानो से इसका लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रूपेय प्रति क्विंटल तय किया है। राज्य मे सरकारी खरीद के लिए संचालित क्रय केन्द्रो पर भी निशुल्क पंजीकरण या नवीनीकरण कराया जा सकता है। विभाग ने यह स्पस्ट किया है कि जिन किसानो ने 2023-24 के सीजन मे धान की खरीद के लिए पंजीकरण कराया है उनको गेहूं की खरीद के लिए पंजीकरण कराने की आवश्यकता नही है ऐसे किसानो को केवल नवीनीकरण कराना होगा गेंहू खरीद साल 2024-25 के लिए 15 मार्च से सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है और यह खरीद 15 जून तक चलेगी।

ई क्रय प्रणाली के लाभ

  • राज्य के जो कोई भी किसान ई उपार्जन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाते है तो उनको फसल बेचने के लिए मंडी तक जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।
  • पोर्टल पर पंजीकृत किसानो को निर्धारित तिथि का टोकन दिया जाएगा जिससे वह नज़दीकी क्रय केन्द्र पर जाकर अपनी फसल बेच सकते है।
  • किसानो की सुविधा के लिए जगह जगह पर कांटे लगवाएं गए है जहां पर किसान अपनी फसल को तोल सकते है।
  • किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए अपना पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट और ऑनलाइन जनरेट किया गया टोकन साथ लेकर जाना होगा।
  • किसानो को अब अपनी फसल तैयार होने पर ग्राहक ढूंढने और फसल को बेचने का इंतेजार नही करना होगा।
  • सरकार द्वारा फसल के क्रय होने पर 72 घंटे के बाद ही किसानो के बैंक खाते मे धनराशी ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • UP Gehu Kharid Registration के माध्यम से ही आवेदन करने पर किसानो को उचित समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा।

UP Gehu Kharid Registration 2024 की पात्रता

  • उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद के लिए किसान उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य के जो किसान बाजार भाव मे अपनी फसल बेचना चाहते है वह अपना पंजीकरण कर सकते है।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पंजीकृत मोबाइल नम्बर
  • भूमि के दस्तावेज़
  • कंप्यूटराइज्ड खतौनी खाता संख्या सहित।
  • किसान कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

UP Free Laptop Yojana

UP Gehu Kharid 2024 के लिए किसान पंजीकरण करने की प्रक्रिया

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसान है और अपनी गेहूं की फसल को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना चाहते है तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर ऑनलाइन रिजस्ट्रेशन कर सकते है।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले खाद्य एंव रसद विभाग उत्तर प्रदेश की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
UP Gehu Kharid Registration
  • होम पेज पर आपको गेहूं खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इस पेज पर आपको पंजीकरण करने की प्रक्रिया को 7 चरणो मे पूरा करना होगा।
UP Gehu Kharid Registration
  • इसके बाद आपको उपर्युकत दिए गए विकल्पो मे से पंजीकरण प्रपत्र के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि मोबाइल नम्बर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको आगें बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे- आपका नाम, पिता का नाम, लिंक, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर, कृषि भूमि का विवरण, किसान का पता, बैंक खाते का विवरण आदि दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेगें।

पंजीकरण फॉर्म मे संशोधन करने की प्रक्रिया

अगर आपके द्वारा यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण करते समय कुछ जानकारी गलत दर्ज हुई है या फिर आप अन्य आवश्यक संशोधन करना चाहते है तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर अपने गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण आवदेन फॉर्म मे संशोधन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको खाद्य एंव रसद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण संशोधन का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने किसान पंजीकरण संशोधन प्रपत्र खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप अपने फॉर्म मे हुई त्रुटि मे सुधार कर सकते है और अपने द्वारा दी गई जानकारी संशोधन कर सकते है।
  • इसके बाद आपको सभी जानकारी एक बार फिर से चेक कर लेनी है।
  • इस प्रकार आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण फॉर्म मे संशोधन कर सकते है।

UP Ration Card

पंजीकरण फॉर्म प्रिंट करने की प्रक्रिया

  • यूपी गेहूं खरीद के लिए किसान पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया के बाद फॉर्म डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको गेहूं खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको कुछ विकल्प दिखाई देगें।
  • जिसमे से आपको पंजीकरण फॉर्म प्रिंट के विकल्प पर क्लिक करना है।
UP Gehu Kharid Registration
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे- किसान मोबाइल नम्बर, और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आप अपने पंजीकरण फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले सकते है।

यूपी ई क्रय पोर्टल पर आवेदन लॉक के बाद टोकन बनाने की प्रक्रिया

किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ साथ टोकन भी बनाना आवश्यक है इस टोकन की सहायता से आपको यह पता चल पाएगा कि आप मंडी मे अपनी फसल किस समय और किस दिन लेकर जा सकते है।

  • तो इसके लिए आपको सबसे पहले खाद्य एंव रशद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन लॉक के उपरांत टोकन बनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको अपनी किसान पंजीयन आईडी और पंजीकृत मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने टोकन के सभी विवरण खुल जाएगें।
  • यह टोकन सभी किसानो के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर भी सेंड किया जाएगा।
  • इस टोकन मे आपका गेहूं बेचने के लिए समय और दिन निर्धारित किया गया होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के आवेदन के लॉक होने के पश्चात अपना टोकन प्राप्त कर सकते है।

FAQ,s

यूपी गेहूं खरीद के माध्यम से ऑनलाइन फसल बेचने की क्या प्रक्रिया है?

यूपी गेहूं खरीद के माध्यम से किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए खाद्य एंव रसद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा इसके बाद किसान अपने फसल सरकार को ऑनलाइन बेच सकेगें।

UP Gehu Kharid Registration के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

UP Gehu Kharid Registration के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ है।

किसानो को ऑनलाइन फसल बेचने के बाद पैसा कब तक मिल जाता है?

राज्य के किसानो को अपनी फसल ऑनलाइन बेचने के 72 घंटे के बाद पैसा किसानो के बैंक खाते मे ट्रांसफर कर दिया जाता है।

UP Gehu Kharid Registration का क्या लाभ है?

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण करने से किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए ग्राहक मिलने न मिलने जैसी समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। और किसान समय से अपनी फसल को उचित मूल्य पर सरकार को बच सकेगें। और किसानो को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होगा।

UP Kaushal Satrang Yojana

Leave a Comment