UP Mission Prerna Portal 2024 की पूरी जानकारी जानिए विस्तार से

UP Mission Prerna Portal 2024:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था मे सुधार लाने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसका नाम उत्तर प्रदेश मिशन प्रेरणा पोर्टल है। इस पोर्टल की सहायता से प्रदेश की प्रारम्भिक शिक्षा मे सुधार लाने और मजबूत बनाने मे सहायता की जाएगी। UP Mission Prerna Portal के माध्यम से राज्य के 16 लाख छोटे बड़े स्कूलो को लाभ होगा। इस पोर्टल के जरिए उत्तर प्रदेश मे प्राथमिक कक्षाओं मे पढ़ने बाले बच्चो के लिए कक्षा मे आधारित पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सामग्री ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाएगी।

जिससे बच्चो मे स्किल का विकास होगा एंव प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता मे वृद्धि होगी और शिक्षा व्यवस्था मे सुधार लाया जाएगा। क्योकि जब बच्चो की प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत होगी तो तभी उनकी माध्यमिक एंव उच्च स्तर की शिक्षा मे सुधार होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल मे यूपी मिशन प्रेरणा पोर्टल से जुड़ी सभी मह्तवपूर्ण जानकारी देने जा रहे है अगर आप भी इस पोर्टल के बारे मे अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

UP Mission Prerna Portal
UP Mission Prerna Portal 2024

UP Ration Card List

UP Mission Prerna Portal 2024

यूपी मिशन प्रेरणा पोर्टल की शुरूआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा साल 2019 मे की गई थी। इस पोर्टल को सरकार द्वारा ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने हेतु प्राईमरी कक्षा मे पढ़ रहे बच्चो के लिए उपलब्ध कराया गया है। UP Mission Prerna Portal को राज्य के 16 लाख से भी अधिक स्कूल मे पढ़ रहे लाखो बच्चो के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए शुरू किया गया है। यह पोर्टल उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा विकसित एक ऑनलाइन शिक्षा वितरण पोर्टल है। इस पोर्टल पर कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चो को नि:शुल्क बेसिक शिक्षा उपलब्ध करायी जाएगी। ताकि बच्चो को मुफ्त मे मौलिक शिक्षा प्रदान की जा सके।

जिससे बच्चो की बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी और छात्रो के कौशल मे भी सुधार होगा। यह पोर्टल शिक्षा सत्र को काफी बेहतर बनाने मे काफी लाभदायक सिद्ध होगा। यूपी प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियो को ऑनलाइन सेवाओं एंव संसाधनो का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस पोर्टल की मदद से विद्यार्थियो के साथ साथ शिक्षक भी घर बैठे अध्ययन से सम्बन्धित सामग्री प्राप्त कर सकेगें। Prerna Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए शिक्षको एंव विद्यार्थियो को पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

उत्तर प्रदेश मिशन प्रेरणा पोर्टल के बारे मे संक्षिप्त जानकारी

पोर्टल का नामUP Mission Prerna Portal 2024
लॉन्च किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा।
कब लॉन्च किया गयासाल 2019
लाभार्थीराज्य के प्राथमिक स्कूलो मे पढ़ने वाले बच्चे।
उद्देश्यप्राथमिक शिक्षा गुणवत्ता मे सुधार एंव कौशल को बढ़ावा।
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://prernaup.in/

Mission Prerna Portal 2024 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लॉन्च किया गया मिशन प्रेरणा पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले बच्चो को कौशल प्रदान कर उनकी बुनयादी शिक्षा मे सुधार करना है इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा एक से पांच तक के बच्चो को लाभ मिलेगा जिससे वह सहूलियत के साथ आनंदमय होकर अपनी पढ़ाई कर सकेगें। यह पोर्टल विद्यार्थियो को इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा संसाधनो तक पहुंचने मे सहायता प्रदान करता है जिससे घर बैटे बच्चे नियमित ऑनलाइन कक्षा और कक्षाओं के अनुसार पाठ्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकेगें। यह पोर्टल छात्रो के उज्जवल भविष्य को आगे बढ़ाने मे मदद करेगा। UP Mission Prerna Portal पर कक्षा 1 से कक्षा 5वीं तक के बच्चो को निशुल्क ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त होगी। जिससे वह शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित हो सकेगें।

मिशन प्रेरणा पोर्टल के लाभ एंव विशेषताएं

  • UP Prerna Portal को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल की सहायता से कक्षा एक से कक्षा पांच तक के छात्रो को मूलभूत शिक्षा उपलब्ध करायी जाएगी।
  • इस पोर्टल पर लगभग 16 लाख प्राईमरी स्कूल कवर किये जाएगें।
  • वही राज्य के 1.6 लाख सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले छात्रो पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • मिशन प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षा से सम्बन्धित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाएगी।
  • जिससे राज्य के अधिक से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगें।
  • Mission Prerna Portal की सहायता से विद्यार्थी फ्री मे शिक्षा प्राप्त कर सकेगें।
  • राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल की सभी सुविधाओं को ऑनलाइन रखा गया है जिससे अधिक से अधिक छात्र शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होगें।
  • यह पोर्टल बच्चो को कौशल और बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने मे सहायता करेगा।
  • विद्यार्थी गणित, विज्ञान एंव कला आदि विषयो को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से बेहतर ढंग से समझ सकते है।
  • इस पोर्टल का उपयोग सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चे एंव शिक्षक घर बैठे आसानी से उपयोग कर सकते है।
  • यूपी मिशन प्रेरणा पोर्टल पर छात्र मुफ्त अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकेगें।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के लाखो छात्रो को इस पोर्टल का लाभ मिलेगा।

UP Mission Prerna Portal 2024 पर विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
UP Mission Prerna Portal
  • होम पेज पर आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए नया पेज खुल जाएगा।
Login
  • नए पेज पर आपको अपना यूजर नेम पासवर्ड एंव कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Proceed के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप प्रेरणा पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • इसके बाद आप पोर्टल पर लॉगिन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
Login
  • इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Proceed के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेगें।

UP Ration Card Form

मिशन प्रेरणा पोर्टल पर लर्निंग मेटेरियल चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी प्रेरणा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको स्टूडेंट कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको लर्निंग मेटेरियल के विकल्प पर क्लिक करना है।
UP Mission Prerna Portal
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
UP Mission Prerna Portal
  • नए पेज पर आपको ऑडियो, विडियो, किताबे, पोस्टर दस्तावेज़ ई पाठशाला व अन्य विकल्प प्राप्त होगें।
  • आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी एक का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद आपको क्लास, सब्जेक्ट, टॉपिक की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने चयनित विषय से सम्बन्धित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप Mission Prerna Portal पर अध्ययन सामग्री एंव अन्य सुविधाएं प्राप्त कर सकते है।

शिक्षक लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको Bank Data Upload के विकल्प पर क्लिक करना है।
UP Mission Prerna Portal
  • इसके बाद आपको Teacher Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने टीचर साइन अप पेज खुल जाएगा।
UP Mission Prerna Portal
  • जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज कर वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स मे दर्ज कर देना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से उत्तर प्रदेश प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षक लॉगिन हो जाएगें।

UP Ration Card

Mission Prerna Portal पर स्टूडेंट वर्कशीट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मिशन प्रेरणा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको स्टूटेडं वर्कशीट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको फर्स्ट ग्रेड से लेकर फाइव ग्रेड तक के स्टूडेंट वर्कशीट दिखाई देगी।
  • अब आपको जिस भी ग्रेड के स्टूडेंट की वर्कशीट देखनी व डाउनलोड करनी है उस वर्कशीट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने सम्बन्धित स्टूडेंट वर्कशीट खुलकर आ जाएगी।
  • जिसे आप देख सकते है और डाउनलोड कर सकते है।

पोर्टल पर विवरण एडिट करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा।
  • लॉगिन पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- यूजर नेम, पासवर्ड, दर्ज कर लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपको एडिट स्टूडेंट डिटेल के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप कक्षा, सत्र, स्कूल का प्रकार, जिला, स्कूल के विकल्प मे से उस विकल्प के विवरण को परिवर्तित कर दे जिसे आप एडिंट करना चाहते है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Proceed to Upload के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप प्रेरणा पोर्टल पर आसानी से विवरण एडिट कर सकते है।

FAQ,s

मिशन प्रेरणा पोर्टल को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मिशन प्रेरणा पोर्टल को साल 2019 मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है।

UP Mission Prerna Portal क्या है?

UP Mission Prerna Portal के माध्यम से प्राईमरी के कक्षा 1 से 5 तक मे पढ़ रहे बच्चो को शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार कर नि:शुल्क ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाएगी।

उत्तर प्रदेश मिशन प्रेरणा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर प्रदेश मिशन प्रेरणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://prernaup.in/ है।

यूपी प्रेरणा पोर्टल का क्या उद्देश्य है?

यूपी प्रेरणा पोर्टल का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले बच्चो को कौशल प्रदान कर उनकी बुनयादी शिक्षा मे सुधार करना है।

Ration Card Download

Leave a Comment