Meri Pehchan Portal की पात्रता, जरूरी दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया जाने विस्तार से

Meri Pehchan Portal:- केन्द्र सरकार द्वारा देश नागरिको को विभिन्न लाभ प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जाती है इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियो को अलग अलग पोर्टल पर अलग अलग प्रकार की आईडी बनानी होती है जिनको याद रख पाना काफी मुश्किल होता है इसी को ध्यान मे रखते हुए भारत सरकार द्वारा एक पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसका नाम मेरी पहचान पोर्टल है। अब देश के नागरिको विभिन्न प्रकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। मेरी पहचान पोर्टल के माध्यम से केन्द्र व राज्य की सभी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। Meri Pehchan Portal को इलेक्ट्रॉनिक्स एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है माई आईडेंटिटी सिंगल साइन ऑन प्लेटफॉर्म नागरिको को आसानी और सुरक्षित रूप मे प्रमाणित करता है। यह तीन मुख्य धारा के एसएसओ प्लेटफॉर्म जन परिचय, ई-प्रमन और डिजिलॉकर का एक व्यापक पोर्टल है।

इस पोर्टल पर एक बार रजिस्टर होने के बाद उपयोगकर्ताओं को एक विशेष आईडी दी जाएगी जिसकी सहायता से वह विभिन्न पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है। Meri Pehchan Portal पर एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अलग अलग पोर्टल के अलग अलग आईडी बनाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मेरी पहचान पोर्टल से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी भारत के नागरिक है और एक ही पोर्टल पर केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Meri Pehchan Portal
Meri Pehchan Portal

Aatmnirbhar Bharat Rozgar Yojana

Meri Pehchan Portal

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंव सूचना प्रौदयोगिकी मंत्रालय द्वारा मेरी पहचान पोर्टल को लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल एक ऑनलाइन वेबसाइट है। यह एक सिंगल साइन इन पोर्टल है जो आपको अन्य पोर्टल पर मौजूद किसी भी सेवा तक पहुंचने मे सहायता करेगा। Meri Pehchan Portal आप रिजस्ट्रेशन कर यूजर आईडी और पासवर्ड बना सकते है और फिर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का उपयोग कर सकते है मेरी पहचान पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे सभी सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते है। जिसमे आपको अलग अलग पोर्टल की आईडी और पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नही होगी। केवल एक ही आईडी के माध्यम से आप विभिन्न प्रकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है साथ ही आपको मेरी पहचान पोर्टल पर योजनाओं के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी मिलेगी। मेरी पहचान उपयोगकर्ता को कई प्रमाणीकरण मानदंडो जैसे उपयोकर्ता नाम, मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि प्रमाणित करता है। इस पोर्टल पर आप निशुल्क पंजीकरण कर यूजर आईडी एंव पासवर्ड बनाकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है।

मेरी पहचान पोर्टल के बारे मे सक्षिंप्त जानकारी

पोर्टल का नामMeri Pehchan Portal
लॉन्च किया गयाभारत सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागइलेक्ट्रॉनिक्स एंव सूचना प्रौदयोगिकी मंत्रालय।
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यएक ही प्लेटफॉर्म पर सभी योजनाएं और सेवाएं उपलब्ध कराना।
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://meripehchaan.gov.in/

Meri Pehchan Portal 2024 का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया मेरी पहचान पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिको को घर बैठे केन्द्र व राज्य सरकार दवारा संचालित की जा रही सभी प्रकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। ताकि लोगो को सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके और वह आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके। Meri Pehchan Portal की सहायता से देश के नागरिको को सरकारी योजनाओं के लाभ तक पहुंचने मे मदद मिलेगी और वह अपना हक आसानी से प्राप्त कर सकेगें। इस पोर्टल पर देश के नागरिक अपना निशुल्क पंजीकरण कर यूजर आईडी व पासवर्ड बनाकर केन्द्र व राज्य सरकार और सभी जिलो द्वारा चलाए जा रहे मे आसानी से लॉगिन कर सकते है आपको अलग अलग पोर्टल अलग अलग लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। जिससे न केवल आपके समय की बचत होगी बल्कि आपको अलग अलग पोर्टल की आईडी व पासवर्ड याद रखने की चिंता से मुक्ति मिलेगी।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY)

क्या है मेरी पहचान पोर्टल?

मेरी पहचान पोर्टल एक भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना एंव प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल नागरिको को आसानी से और सुरक्षित रूप से प्रमाणित करता है यह तीन मुख्य धारा के एसएसओ प्लेटफॉर्म जन परिचय, ई-प्रमन और डिजिलॉकर का एक व्यापक पोर्टल है। मेरी पहचान उपयोगकर्ता को कई प्रमाणीकरण मानदंडो जैसे उपयोकर्ता नाम, मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि प्रमाणित करता है। अगर आप भी भारत के किसी राज्य के निवासी है तो आप इस पोर्टल पर अपना निशुल्क पंजीकरण यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित पोर्टल मे आसानी से लॉगिन कर सकते है अब आपको अलग अलग पोर्टल के लिए अलग अलग लॉगिन आईडी बनाने की बनाने की आवश्यकता नही होगी।

Meri Pehchan Portal के लाभ एंव विशेषताएं

  • मेरी पहचान पोर्टल एक राष्ट्रीय एकल साइन ऑन एक उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण सेवा है जो अन्य पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सर्विस को एक्सिस करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं और एप्लिकेशन व्यवस्थापको दोनो के लिए प्रमुख लाभ प्रदान करता है।
  • Meri Pehchan Portal उपयोगकर्ता के लिए अलग अलग एप्लिकेशन के लिए बार बार अपनी पहचना साबित करने की आवश्यकता को समाप्त करता है।
  • इस पोर्टल पर आपको एक बार आईडी बनाने के बाद आपको अलग अलग पोर्टल के लिए अलग अलग आईडी बनाने की आवश्यकता नही होगी।
  • साथ ही आपको प्रत्येक एप्लिकेशन के लिए अलग अलग आईडी याद रखने की चिंता से मुक्त मिलेगी।
  • यह पोर्टल वास्तविक पहचान साबित करने मे सहायता करता है।
  • एक ही आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आप केन्द्र व राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते है।
  • साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार एंव जिलो द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप इस पोर्टल की सहायता से आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन निशुल्क है यानी आपको पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने के लिए आपको कोई आवेदन शुल्क नही देना है।

मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता एंव मानदंड

  • Meri Pehchan Portal पर पंजीकरण करने के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी नागरिक होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • देश के सभी जाति, वर्ग व धर्म के नागरिक इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते है।

Meri Pehchan Portal 2024 पर पंजीकरण करने हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नम्बर

PM Yojana Adda

मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

अगर आप मेरी पहचना पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको Meri Pehchan Portal की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
  • नए पेज पर आपको Register Now के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
Meri Pehchan Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
  • आपको इस फॉर्म मे मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दिए गए बॉक्स दर्ज कर वेरिफाई करना है।
  • इसके बाद आपको अपना एक पासवर्ड सेट करना होगा।
  • अब आपकी मेरी पहचान पोर्टल पर आईडी बन जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते है।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

Meri Pehchan Portal पर सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद आपको लॉगिन करना है पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • सबसे पहले आपको मेरी पहचान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • अब आपको नए पेज पर लॉगिन करने हेतु तीन विकल्प मिलेगें
  • आपको इनमे से किसी एक पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नम्बर और पासवर्ड दर्ज कर Sing in के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप मेरी पहचान पोर्टल पर लॉगिन कर सकेगें।

PM Yashasvi Scholarship Yojana

Meri Pehchan Portal पर योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मेरी पहचान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको तीन विकल्प मिलेगे आपको इन विकल्प मे से अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी एक पर क्लिक करना है।
Meri Pehchan Portal पर योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर व पासवर्ड दर्ज कर साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Meri Pehchan Portal पर योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
  • इसके पश्चात आपके सामने डैशबोर्ड खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने राज्य का चयन करना है।
  • अब आपके सामने आपके राज्य से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • आपको जिस भी योजना के लिए आवेदन करना है उस योजना के नाम के निचे दिए गए आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद सम्बन्धित योजना का आवेदन पत्र आपके सामने खुलकर आ जाएगा
  • अब आपको आवेदन पत्र मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप मेरी पहचान पोर्टल की सहायता से आसानी से किसी भी योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

FAQ,s

मेरी पहचान पोर्टल क्या है?

मेरी पहचान पोर्टल भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक सिंगल साइन इन प्लेटफॉर्म है जो अन्य पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने मे सहायता करता है।

Meri Pehchan Portal को किस विभाग द्वारा लॉन्च किया गया है?

Meri Pehchan Portal को भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स एंव सूचना प्रौदयोगिकी मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।

मेरी पहचान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Meri Pehchan Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://meripehchaan.gov.in/ है।

PM Surya Ghar Yojana

Leave a Comment