Maharashtra Ration Card Online Check 2024 करने की प्रक्रिया जाने विस्तार से

Maharashtra Ration Card:- देश के लगभग सभी राज्यो मे राशन कार्ड का काम शुरू हो चुका है इसी क्रम मे महाराष्ट्र सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशन कार्ड की सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। इसके लिए महाराष्ट्र खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड धारको के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है जहां राज्य के सभी नागरिक अब अपने घर बैठे ही ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है राशन कार्ड लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है। इसके लिए नागरिको को निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे मे पता होना जरूरी है। आज के इस आर्टिकल मे हम आपको महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन लिस्ट के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। आपको चाहिए कि इस आर्टिकल को ध्यानपू्र्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Maharashtra Ration Card Online Check

Maharashtra Ration Card 2024

महाराष्ट्र राशन कार्ड की ऑनलाइन सुविधा खाद्य विभाग महाराष्ट्र द्वारा उपलब्ध करा दी गई है राज्य के नागरिक अब घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है और लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है। अब महाराष्ट्र राज्य के वह सभी नागरिक जिन्होने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो वह अपना नाम राशन कार्ड सूचीं मे ऑनलाइन चेक कर सकेगें इसके लिए उनको किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। वह घर बैठे ही अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट मे देख सकेगें। Maharashtra Ration Card का काम ऑनलाइन शुरू होने से राज्य के नागरिको का काम आसान होगा।

जिससे वह राशन कार्ड से सम्बन्धित सभी काम आसानी से अपने घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकेगें। और अपना कीमती समय को बचा सकेगें। महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर साल लाभार्थियो की आय के आधार पर राशन कार्ड अपडेट का कार्य किया जाता है। लेकिन इस बार सरकार द्वारा राशन कार्ड अपडेट का कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर किया गया है। जिससे लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक के बारे मे जानकारी

आर्टिकलMaharashtra Ration Card
शुरू किया गयामहाराष्ट्र सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागखाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य के नागरिक
उद्देश्यराशन कार्ड सूचीं ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लाभकम कीमत पर राशन
साल2024
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://mahafood.gov.in/
हेल्पलाइन नम्बर1800224950 & 1967

Maharashtra Ration Card क्या है?

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है राशन कार्ड परिवरा आईडी के रूप कार्य करता है। राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के गरीब व मध्यम वर्ग के लोगो को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध करायी जाती है। Ration Card एक सरकारी कानूनी दस्तावेज़ के रूप मे मान्य होता है। जिसके उपयोग पात्र परिवार खाद्यान्न की खरीद के लिए किया जाता है और रियायती दरो पर आपूर्ति भी की जाती है महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य के नागरिको को कम कीमत पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती है। राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा संचालित सरकारी राशन की दुकानो से राशन सामग्री लेने के लिए नागरिको के पास महाराष्ट्र राशन कार्ड होना ही चाहिए।

लोग सम्बन्धित प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करके राशन कार्ड का लाभ प्राप्त कर सकते है। राज्य के जिन लोगो ने अभी तक अपना राशन कार्ड नही बनवाया है तो वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके बनवा सकते है राशन कार्ड किसी परिवार की आय और आर्थिक स्थिति के आधार पर जारी किया जाता है परिवार के मुख्या के नाम से राशन कार्ड जारी होता है बाकि परिवार के सदस्यो के नाम राशन कार्ड मे यूनिट के रूप मे जोड़ा जाता है। जिससे परिवार मे जितने भी सदस्य उसी के आधार पर राशन का लाभ प्राप्त होता है। जो लोग जिस प्रकार के Ration के लिए आवेदन करना चाहते है वह उस राशन कार्ड के योग्य होने चाहिए।

महाराष्ट्र राशन कार्ड के प्रकार

Maharashtra के खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किये जाने वाले राशन कार्ड का विवरण निम्नलिखित है।

  • एपीएल राशन कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • अन्त्योदय राशन कार्ड
  • अन्नपूर्णा राशन कार्ड
  • एनपीएच

महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन के लाभ

  • राशन कार्ड परवार आईडी के रूप मे कार्य करता है।
  • यह एक प्रकार का सरकारी कानूनी दस्तावेज़ है।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी किये गए सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थ सस्ती दरो पर प्रदान किये जाते है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से नागरिको को चावल, चीनी, गेहूं दाल, चना आदि रियायती दरो पर दिया जाता है।
  • ताकि राज्य के नागरिक सस्ती दरो पर अना प्राप्त करके अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से कर सके।
  • लाभार्थी एनएफएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जिलेवार, नामवार, और नई राशन कार्ड लिस्ट चेक व डाउनलोड कर सकते है।
  • इसके लिए नागरिको को किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।
  • और उनके बहुमूल्य समय की बचत होगी।

Ration Card Maharashtra जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नम्बर
  • गैस कनेक्शन नम्बर

राशन कार्ड महाराष्ट्र ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

महाराष्ट्र राज्य के जो कोई भी इच्छुक नागरिक Ration Card Maharashtra Online Check करना चाहते है तो वह निम्नलिखिति प्रक्रिया का अनुसरण करें।

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
Ration Card Maharashtra Online Check
  • होम पेज पर आपको Ration Card के सेक्शन मे Know Your Ration के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको वेबसाइट मे प्रवेश करने के लिए कैप्चा कोड ठीक प्रकार से भरकर Verify के विकल्प पर क्लिक करना है।
Ration Card Maharashtra Online Check
  • अब आपको अगले पेज पर अपने जिले, DFSO Scheme का चयन करके व्यू रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपके सभी जिलो के DFSO के नाम की सूची खुलकर आ जाएगी जिसमे आपको अपने डीएफएसओ का चयन करना है।
Maharashtra Ration Card Online Check
  • अब आपके सामने इस DFSO के अन्तर्गत आने वाली सभी TFSO के नाम की सूची खुलकर आएगी।
  • इसमे आपको अपने टीएफएसओ का चयन करना है।
Maharashtra Ration Card Online Check
  • अब आपके सामने उस TFSO के अन्तर्गत आने वाली सभी सरकारी राशन की दुकानो की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इसमे आपको अपने राशन कार्ड की दुकान का चयन करना है।
Maharashtra Ration Card
  • अब आपके सामने उस राशन की दुकान के सभी राशन कार्ड धारको की सूची खुलकर आ जाएगी
  • इस सूचीं मे राशन कार्ड से सम्बन्धित सभी जानकारी उपलब्ध होती है।
  • अब आप इस लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है।

जिलेवार महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन चेक लिस्ट

महाराष्ट्र राज्य के उन सभी जिलो के नाम निम्नलिखित है जिन जिलो के राशन कार्ड की सूचीं ऑनलाइन उपलब्ध करायी गयी है।

औरंगाबादनासिक
भंडाराउस्मानाबाद
बोलीपालघर
अकोलानांदेड़
अमरावतीनंदुरबार
धुलेरायगढ़
गढ़चिरौलीरत्नागिरी
बुलढाणापरभानी
चंद्रपुरपुणे
अहमदनगरनागपुर
लातूरवर्धा
गोंदियासांगली
हिंगोलीसतारा
मुंबई शहरवाशिम
मुंबई उपनगरीययवतमाल
जलगांवसिंधुदुर्ग
जलनासोलापुर
कोल्हारपुरठाणे

महाराष्ट्र राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो को भी नागरिक नए राशन कार्ड के लिए आवदेन करना चाहते है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया को अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन
  • होम पेज पर आपको डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन
  • इस पेज पर आपको Application For Ration Card के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नए राशन कार्ड के लिए Application Form PDF मे खुल जाएगा।
महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपू्र्वक दर्ज करनी है।
  • मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है।
  • अब आपको यह आवदेन फॉर्म अपने नज़दीकी खाद्य सुरक्षा आपूर्ति विभाग मे जाकर जमा कर देना है।
  • इसके बाद सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती रशीद दे दी जाएगी।
  • जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है इसका उपयोग करके आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रेक कर सकते है
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।

Maharashtra Ration Card Online CheckRation Card Details देखने की प्रक्रिया

  • महाराष्ट्र राशन कार्ड की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य नागरिक एंव आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा
महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन
  • होम पेज पर आपको रिपोर्ट के सेक्शन मे RC Details का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको जिस महीने का राशन कार्ड डिटेल देखना है उस महीने और साल का चयन करना है।
राशन कार्ड ऑनलाइन
  • इसके बाद आपको RC No वाले बॉक्स मे आपको अपने राशन कार्ड का नम्बर दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आपके राशन कार्ड की डिटेल खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने Ration Card Details चेक कर सकते है।

सम्पर्क विवरण-

अगर आप महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Toll Free Helpline Number – 1800224950 & 1967

FAQ,s

महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट मे नही है क्या करें?

महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट मे आपका नाम नही है और आपका राशन कार्ड नही बना है तो आपको इसके लिए खाद्य विभाग महाराष्ट्र नजदीकी कार्यालय मे जाकर निर्धारित फॉर्म को भरकर फिर से आवेदन करना होगा।

Maharashtra Ration Card बनवाने के लिए कौन पात्र होगा?

Maharashtra Ration Card कार्ड बनवाने के लिए राज्य के वह सभी नागरिक पात्र होगें जो गरीब व मध्यम वर्गीय है और उनकी सालाना वार्षिक आय 150,000 रूपेय से अधिक नही है।

महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Maharashtra Ration Card Online Check करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mahafood.gov.in/ है।

Leave a Comment