Bihar E Shikshakosh Portal 2024 की पात्रता, उद्देश्य, लाभ, लॉगिन प्रक्रिया जाने विस्तार से

Bihar E Shikshakosh Portal:- बिहार सरकार द्वारा राज्य की शिक्षा व्यवस्था मे सुधार करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसका नाम बिहार शिक्षाकोष पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के स्कूलो मे शिक्षा व्यवस्था पर नज़र रखी जाएगी। इसके लिए बिहार शिक्षा विभाग की ओर से ऑफिशियल नॉटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। E Shikshakosh Portal 2024 के जरिए से शिक्षको और विद्यार्थियो को उपस्थिति की निगरानी रखने मे सहायता मिलेगी। साथ ही छात्रो से लेकर शिक्षको तक उपस्थिति और अनुपस्थिति का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा। और शैक्षणिक योजनाओं का लाभ भी ई शिक्षाकोष पोर्टल की सहायता से प्राप्त हो सकेगा।

अगर आप भी बिहार राज्य के एक सरकारी शिक्षक या छात्र है तो आपको ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार के बारे मे अवश्य जानना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल मे ई शिक्षाकोष बिहार से सम्बन्धित सम्पूर्ण ब्यौर उपलब्ध कराएगें। ताकि आप आसानी से पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सके। क्या है ई-शिक्षाकोष पोर्टल, कैसे इस पोर्टल पर शिक्षको और छात्रो की उपस्थिति दर्ज की जाएगी? इस पोर्टल के लाभ, फीचर्स लॉगिन प्रक्रिया आदि सम्बन्धित सभी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपू्र्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Bihar E Shikshakosh Portal

Bihar NREGA Job Card List

Bihar E Shikshakosh Portal 2024

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा ई शिक्षाकोष पोर्टल लॉन्च किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से अब शिक्षको और छात्रो की उपस्थिति की निगरानी की जा सकेगी। यह पोर्टल शैक्षणिक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने मे सहायता करेगा। E Shikshakosh Portal शिक्षा विभाग को शिक्षको और विद्यार्थियो की उपस्थिति के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा और उनको ऑनलाइन निगरानी करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल की सहायता से शिक्षक छात्रो की उपस्थिति देख सकते है और उनको जोड़ सकते है

इसके अलावा उनकी उपस्थिति को हटा सकते है साथ ही शिक्षक छात्रो की उपस्थिति का अनुरोध कर सकते है और उनकी रिपोर्ट प्राप्त कर सकते है और शिक्षक छात्रो की गुणांक रिपोर्टल भी देख सकते है और उनको अपडेट भी कर सकते है। ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षा विभाग छात्रो और शिक्षको की उपस्थिति के बारे मे शत प्रतिशत सटीक और समयबद्ध जानकारी प्राप्त करता है जिससे वह उनको प्रतिबन्धित करने और आवश्यक कार्यवाही करने मे सक्षम होते है।

बिहार ई शिक्षाकोष पोर्टल के बारे मे जानकारी

आर्टिकलBihar E Shikshakosh Portal
लॉन्च किया गयाबिहार सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागशिक्षा विभाग बिहार
लाभार्थीराज्य के शिक्षक एंव विद्यार्थी
राज्यबिहार
वर्ष2024
उद्देश्यछात्रो और शिक्षको गतिविधियो पर नज़र बनाए रखने के लिए डिजिटल पोर्टल प्रदान करना।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://eshikshakosh.bihar.gov.in/

E Shikshakosh Portal 2024 का उद्देश्य

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किये गए ई शिक्षाकोष का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था मे सुधार करना है। इसके लिए सरकार द्वारा ई शिक्षाकोष पोर्टल लॉन्च किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियो से लेकर शिक्षको तक की उपस्थिति और हर शैक्षणिक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कि शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्राप्त हो सके। क्योंकि आज के इस डिजिटल युग मे बिहार शिक्षा बोर्ड छात्रो की रिपोर्ट को डिजिटल रूप मे बनाए रखने के लिए शिक्षको सम्पूर्ण डिजिटल पोर्टल प्रदान कर रहा है ताकि विद्यालय के शिक्षको के लिए रजिस्टर और दस्तावेज़ फोल्डर मे छात्रो के लिए रिपोर्ट का प्रबंधन करना जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सके।

Bihar Niji Nalkup Yojana

ई शिक्षाकोष बिहार पोर्टल पर कैसे होगी एंट्री

E Shikshakosh Portal की मदद से शिक्षक उपस्थिति, छात्र प्रदर्शन, एंक/ग्रेड और प्रोजेक्ट/असाइनमेंट सबमिशन रिपोर्ट जैसे- सम्पूर्ण छात्र डेटा को डिजिटल रूप से प्रबन्धित करते है इसके साथ ही यह बिहार ई शिक्षाकोष पोर्टल शिक्षको और स्कूल बिभाग का पूरा डेटा प्रबन्धित करता है। ई शिक्षाकोष मे शिक्षको को अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर ज्वाइनिंग की तिथि, सहित अन्य जानकारिया टीचर रजिस्ट्रेशन मे 15 कॉलम में एंट्री करनी होगी इसके बाद सात कॉलम मे पोस्टिंग डिटेल की जानकारी दर्ज करनी होगी इसके बाद शिक्षको को पर्सनल इन्फॉर्मेशन, मैनेज अपॉइंटमेंट एंड करेंट सैलरी स्टेटमैट, बैंक का डिटेल आदि दर्ज करना है साथ ही सेवा इतिहास, शैक्षणिक योग्यता, प्रोफेशनल व वोकेशनल योग्यता व अन्य सूचनाएं भी दर्ज करनी होगी।

E Shikshakosh Bihar Portal की मदद से किन योजनाओं का लाभ मिलेगा?

बिहार शिक्षकोष पोर्टल पर विद्यार्थियो को शिक्षा विभाग की निम्नलिखित योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा इनकी जानकारी पोर्टल पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है कौन कौन सी योजनाओं का लाभ ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध है इसकी जानकारी निम्नलिखित है।

  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री किशौरी स्वास्थ्य योजना
  • मुख्यमंत्री बाल बालिका प्रोत्साहन योजना (मैट्रिक प्रथम श्रेणी)
  • मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल योजना
  • बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका शताब्दी योजना

ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार के लाभ

  • बिहार शिक्षा विभाग द्वारा E Shikshakosh Portal को लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से अब स्कूल के शिक्षको को रजिस्टर और दस्तावेज और फोल्डर छात्रो के रिपोर्ट रखने की आवश्यकता नही होगी।
  • साथ ही इस पोर्टल की मदद से ऑनलाइन छात्रो और शिक्षको की उपस्थिति पर नज़र रखी जा सकेगी।
  • यह पोर्टल शिक्षा विभाग को छात्रो और शिक्षको की उपस्थिति के बारे के बारे मे विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराएगा।
  • E Shikshakosh Portal एक ऑनलाइन पोर्टल है जिससे शिक्षको और छात्रो का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से प्राप्त किया जा सकता है।
  • यह पोर्टल स्कूलो के निरीक्षण के लिए लॉन्च किया गया है।
  • जिससे न केवल विद्यालयो के शिक्षको और छात्रो की उपस्थिति की निगरानी हो सकेगी सात ही विदयालयो की ऑनलाइन मॉनिरटरिंग की जा सकेगी।
  • बिहार ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा संचालित तमाम योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
  • राज्य के छात्र और शिक्षको को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा इसके बाद ही वह इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगें।

Bihar E Shikshakosh Portal 2024 की पात्रता

  • ई शिक्षाकोष पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस पोर्टल का लाभ राज्य के छात्र व छात्राएं दोनो ही को प्राप्त होगा।
  • राज्य के शिक्षक भी इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकेगें।

Bihar Free School Dress Yojana

बिहार ई शिक्षाकोष पोर्टल 2024 पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले ई शिक्षाकोष बिहार की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
बिहार ई शिक्षाकोष पोर्टल 2024 पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • होम पेज पर आपको यूजर के प्रकार का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है।
  • अंत मे आपको कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करने हेतु साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार पर लॉगिन कर सकेगें।

सम्पर्क विवरण-

अगर आप बिहार ई शिक्षाकोष से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Helpdesk Number – 7352252816, 9470040785

FAQ,s

बिहार ई शिक्षाकोष पोर्टल क्या है?

बिहार ई शिक्षाकोष पोर्टल को बिहार शिक्षा विभाग द्वारा विकसित किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से विद्यालयो मे छात्रो और शिक्षको की ही उपस्थिति की निगरानी हो सकेगी। साथ ही इस पोर्टल पर विद्यालयो की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

Bihar E Shikshakosh Portal की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Bihar E Shikshakosh Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://eshikshakosh.bihar.gov.in/ है।

ई शिक्षाकोष बिहार का क्या उद्देश्य है?

ई शिक्षाकोष बिहार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियो के साथ शिक्षको की उपस्थिति भी दर्ज कराना है।

Bihar Ration Card

Leave a Comment