Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 का उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया जाने विस्तार से

Rajasthan Free Mobile Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को डिजिटल सेवा प्रदान करने के लिए उपलब्ध कराने के लिए एक योजना की शुरूआत की है जिसका नाम राजस्थान फ्री मोबाइल योजना है। इस योजना को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने 20 अगस्त 2023 को शुरू किया था। इस योजना को इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्ट फोन योजना के नाम से भी जाना जाता है। Free Mobile Yojana 2024 राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है

जिसके माध्यम से राज्य की 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान किये जाने थे लेकिन अब तक 40 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से महिलाओं को 6720 रूपेय की कीमत वाला स्मार्ट फोन निशुल्क वितरण किया जा रहा है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2024 से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है अगर आप भी राजस्तान राज्य से है तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Rajasthan Free Mobile Yojana

Rajasthan Ujjwala Gas Cylinder Yojana

Rajasthan Free Mobile Yojana 2024

राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को जिडिटल दुनिया से जोड़ने के लिए फ्री मोबाइल योजना की शुरूआत की है इस योजना के माध्यम से राज्य की चिंरजीवी परिवार की महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन वितरण किये जाएगें। फ्री मोबाइल योजना के अन्तर्गत फ्री मोबाइल के साथ 3 साल तक का मुफ्त इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे चिरंजीवी परिवार की महिलाएं 3 साल तक स्मार्टफोन का फ्री उपयोग कर सकेगी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने

राज्य की चिंरजीवी परिवार की महिलाओं को मुफ्त मे स्मार्टफोन देने के लिए योजना बनाई थी। Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 के तहत 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन वितरण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। आपको बता दे कि पहले जो सरकार उन्होने इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना को शुरू किया था जिसमे कुल 40 लाख महिलाओं को ही फ्री मोबाइल फोन वितरण किये थे। लेकिन अब राज्य की नई सरकार इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए अभी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की गई है।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामFree Mobile Yojana 2024
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की चिरंजीवी परिवार की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं के डिजिटल रूप से सशक्त बनाना।
लाभमुफ्त स्मार्टफोन
राज्यराजस्थान
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/
हेल्पलाइन नम्बर181

Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई फ्री मोबाइल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं का डिजिटलीकरण करना और उनको डिजिटल दुनिया से जोड़ना है। इस योजना के तहत राज्य की विभिन्न वर्ग की महिलाओं, आशा बहू, विधवा, एकल महिलाएं, दसवीं और बारहवी कक्षा की छात्राओं और मनरेगा मे काम करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी रोज़गार गारंटी योजना 2024 के अन्तर्गत न्यूनतम 50 या अधिकतम 100 दिन के काम के लिए पेंशन तथा स्मार्टफोन दिया जाएगा। राज्य मे लगभग 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिनको बेसब्री से स्मार्ट फोन का इंतेजार है। पहले की अशोक गहलौत सरकार ने 10 अगस्त स्मार्ट फोन वितरण के लिए घोषणा की थी जिसके पहले चरम मे 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन दिया जा चुका है।

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का प्रथम चरण

फ्री स्मार्टफोन योजना के प्रथम चरण मे राज्य की चिंरजीवी परिवार की 40 लाख महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन वितरण किया गया है इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र मे योगदान करने वाली सरकारी स्कूलो की कक्षा 9 से 12वीं कक्षा तक की छात्राएं, शिक्षा के उच्चतर स्तर शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राएं, विधवा/एकल नारियो को पेंशन का लाभ प्राप्त महिलाएं, मनरेगा मे 100 दिन का कार्य पूरा करने वाले परिवार की मुख्य महिला, शहरी रोज़गार गारंटी योजना मे 50 दिनो का काम पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया शामिल है। और उनको मुफ्त स्मार्टफोन वितरण किये गये है।

Rajasthan Free Mobile Yojana – दूसरा चरण

इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के दूसरे चरण मे 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के से बाकी रह गए 95 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन प्राप्त होगा यह सभी महिलाएं सरकार की गारंटी कार्ड के लिए पंजीकरण करवाने के लिए योजना के लिए अपने नज़दीकी कैंप मे जा सकती है फ्री मोबाइल योजना कैंप मे पंजीकरण पंजीकरण के दौरान उनको अपने साथ अपना जनाधारकार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, जनआधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर और पासपोर्ट साइज़ फोटो लेकर जाना होगा। विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त महिलाओं को पीपीओ नम्बर और छात्राओं को अपना आईडी कार्ड लेकर कैंप मे उपस्थित होना है।

फ्री मोबाइल योजना राजस्थान का तीसरा चरण

Rajasthan Free Mobile Yojana के तीसरे चरण मे राज्य की महिलाओं और 10वीं कक्षा की छात्राओं को फ्री स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा और उनको प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिए आज के इस डिजिटल युग मे ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल फोन और इंटरनेट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। इसलिए कक्षा दसवीं की छात्राओं और महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन उपलब्ध कराना आवश्यक है। ताकि वह नई नई जानकारियों से अपडेट रह सके। शैक्षणिक संस्थानो तक पहुच सकें और अपने ज्ञान व कौशल को बढ़ा सके। राजस्थान सरकार राज्य की महिलाओं और लड़कियो को आधुनिक दुनिया मे अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने और उनके विकास मे योगदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 के लाभ

  • राजस्थान सरकार द्वारा फ्री मोबाइल योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को मुफ्त मे स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा।
  • साथ ही स्मार्टफोन मे 3 साल तक का मुफ्त इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को डिजिटल शिक्षा की जानकारी भी इस मोबाइल फोन से प्राप्त होगी जिससे वह डिजिटल दुनिया से जुड़ सकेगी।
  • राज्य सरकार महिलाओं को स्मार्टफोन खरीदने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • Rajasthan Free Mobile Yojana के माध्यम से राज्य की महिलाओं का सशक्तिकरण होगा।
  • प्रदेश की महिलाएं अब डिजिटल शिक्षा से अपने घर बैठे ही जुड़ सकेगी।
  • महिलाएं प्राप्त स्मार्टफोन की सहायता से भविष्य मे आने वाली हर सरकारी योजनाओं की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकेगी।

फ्री मोबाइल योजना राजस्थान की पात्रता

  • आवदेक राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • महिला अपने परिवार की मुख्य होनी चाहिए।
  • राज्य की सरकारी स्कूल मे पड़ने वाली कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राएं पात्र होगें।
  • सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानो, महाविद्यालयो, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मे अध्ययनरत् छात्राएं फ्री मोबाइल योजना के लिए पात्र होगीं।
  • राज्य की विधवा, एकल महिलाएं एंव पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र है।
  • मनरेगा के तहत 100 दिनो का काम पूरा करने वाली परिवरा की मुख्य महिला भी Rajasthan Free Mobile Yojana के लिए पात्र है।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी के तहत 50 दिनो का काम पूरा करने वाली परिवार की महिला मुखया इस योजना के लिये योग्य है।

Rajasthan Ration Card

Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पेन कार्ड
  • चिरंजीवी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 18 वर्ष से कम आयु की छात्राओं को जन आधार की महिला मुख्या को साथ लाना अनिवार्य है।
  • स्कूली छात्राओं को शिक्षण संस्थान की आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
  • एकल/विधवा नारी का पेंशन पीपीओ नम्बर।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर।
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2024 के तहत आवदेन करने की प्रक्रिया

Rajasthan Free Mobile Yojana के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की Official website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जांच करने का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना जनाधार नम्बर दर्ज करना है सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नॉटिफिकेशन खुलकर आएगा जिसमे आपको राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2024 के रजिस्ट्रेशन की स्थिति प्रदर्शित होगी।
  • इस स्थिति मे आपको “हाँ/नही” का विकल्प दिखेगा।
  • अगर राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2024 के स्टेट्स आवेक को हाँ का विकल्प मिलता है तो आपको इस योजना के लिए चयनित कर लिया गया है।

Rajasthan Free Mobile Yojana List 2024 मे अपना नाम देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
  • होम पेज पर आपको योजनाओं की पात्रता के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको योजना की पात्रता के बारे मे जानने के लिए जनआधार कार्ड नम्बर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पिता का नाम, आपका नाम, पात्रता की स्थिति आदि दिखाई देगा और इस स्टेटस मे आपको हाँ/ना का विकल्प दिखाई देगा।
  • अगर आपकी पात्रता की स्थिति मे हाँ आता है तो आपका नाम Rajasthan Free Mobile Yojana के अन्तर्गत शामिल किया जा चुका है।
  • और यदि नहीं आता है तो आप इस योजना की सूचीं से बाहर होगें।
  • तो इस प्रकार से आप राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2024 अपना नाम चेक कर सकते है।

सम्पर्क विवरण-

अगर आप फ्री मोबाइल योजना राजस्थान से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Helpline Number – 181

FAQ,s

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना क्या है?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना को 20 अगस्त 2023 को राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन वितरण किये जाते है।

Rajasthan Free Mobile Yojana का लाभ किसे प्राप्त होगा?

Rajasthan Free Mobile Yojana का लाभ राज्य की जन आधार कार्ड धारक व चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को प्राप्त होगा।

फ्री मोबाइल योजना लिस्ट मे नाम देखने की क्या प्रक्रिया है?

फ्री मोबाइल योजना लिस्ट मे नाम देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन है।

Rajasthan Free Mobile Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/ है।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana

Leave a Comment