Mahatari Vandana Yojana 2024 क्या है ? विस्तार से जाने

Mahatari Vandana Yojana 2024:- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण एंव उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक योजना की शुरूआत की है जिसका नाम महतारी वंदन योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। Mahatari Vandana Yojana के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे भेजी जाएगी। जिसके माध्यम से महिलाएं अपने दैनिक खर्चे को पूरा कर सकेगीं। आज हम आपको इस आर्टिकल मे महतारी वंदन योजना से जुड़ा महत्वपूर्ण ब्यौरा प्रदान करेगें। कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ? क्या होगी पात्रता एंव आवेदन प्रक्रिया और किन जरूरी दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Mahatari Vandana Yojana
Mahatari Vandana Yojana 2024

Mahatari Vandana Yojana 2024

महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यानी महिलाओं को सालाना 12000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। यह सहायता राशी सीधे महिलाओं को बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र मे जारी किया था जिसमे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने राज्य के किसानो और महिलाओं को लेकर बड़े बादे किये थे।

उन्होने कहा था कि अगर छत्तीसगढ़ मे हमारी सरकार चुनवा जीतती है तो हम वहा पर महिलाओं के लिए महतारी वदंन योजना को शुरू करेगें। इस योजना के जरिए प्रदेश की विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप मे 12 हजार रूपेय साल के दिए जाएगें। जिससे वह अपने आर्थिक खर्चो को पूरा कर सकेगें। अब छत्तीसगढ़ मे महिलाओं के लिए इस कल्याणकारी योजना की शुरूआत कर दी गई है। महतारी वंदन योजना मे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाभार्थियो के 5 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक आवेदन फॉर्म भरवाएं गए है इस योजना मे लगभग 70 लाख से भी अधिक विवाहित महिलाओं ने महतारी वदंन योजना मे आवेदन किया है।

CG Ration Card

महतारी वदंन योजना के बारे मे संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामMahatari Vandana Yojana 2024
आरम्भ की गईछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा।
राज्यछत्तीसगढ़
वर्ष2024
लाभार्थीप्रदेश की विवाहित महिलाएं
उद्देश्यविवाहित महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
लाभप्रतिमाह 1000 रूपेय की वित्तीय सहायता।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://mahtarivandan.cgstate.gov.in/#

Mahatari Vandana Yojana 2024 का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरम्भ की गई महतारी वंदन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर होगी और महिलाएं बिना किसी समस्या के अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी। इस योजना के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को 1 हजार रूपेय की वित्तीय सहायता राशी हर महीने प्रदान की जाएगी जो वार्षिक 12000 रूपेय होती है। प्रदेश की महिलाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशी सीधे महिलाओं को बैंक खाते मे भेजी जाएगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और इस राशी का उपयोग कर महिलाएं अपनी शिक्षा स्वास्थ्य एंव आजीविका पर ध्यान केन्द्रीत कर सकेगी।

Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment

छत्तीसगढ़ महतारी वदंन योजना

Mahatari Vandana Yojana के तहत राज्य की 60 लाख महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भर दिया है जैसे कि आप जानते है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी महिलाओं को 1000 रूपेय प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। जिसको छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना के द्वारा पूरा किया जा रहा है महतारी वदंन योजना के आवेदन फॉर्म जमा करने की अन्तिम तिथि 20 फरवरी 2024 है इसके बाद 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की लिस्ट जारी की जाएगी 1 मार्च 2024 को लाभार्थी सूची जारी की जाएगी इसके बाद राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को वितरण की जाएगी और 8 मार्च 2024 को पात्र महिलाओं के खाते मे 1 हजार रूपेय की राशी ट्रांसफर कर दी जाएगी।

महतारी वंदन योजना के लाभ

  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा Mahatari Vandana Yojana को शुरू किया गया है।
  • राज्य की विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता राशी दी जाएगी जो वार्षिक 12000 रूपेय होती है।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • राज्य की विवाहित महिलाओं को ही महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार करने का एक प्रयास है जो महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी।
  • इस राशी का उपयोग कर महिलाएं अपने शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका पर ध्यान दे सकेगी।
  • Mahatari Vandana Yojana 2024 के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह सशक्त व आत्मनिर्भर होगी।

Mahatari Vandana Yojana

Mahatari Vandana Yojana की पात्रता

  • महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य की विवाहित महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रूपेय से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नही होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता व मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • विधवा, तलाकशुदा और परित्यकता महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकेगी।

महतारी वंदन योजना मे आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • अगर महिला विधवा है तो ऐसी स्थिति मे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • अगर महिला तलाकशुदा है तो ऐसी स्थिति मे तलाक से सम्बन्धित प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक।
  • पहचान पत्र।
  • मोबाइल नम्बर पासपोर्ट साइज़ फोटो।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट

Mahatari Vandana Yojana 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ राज्य को जो कोई भी महिला महतारी वंदन योजना मे आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करके आसानी से आवेदन कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
Mahatari Vandana Yojana
  • होम पेज पर आपको आवेदन पत्र का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसे आपको डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • यह आवेदन पत्र आप निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाकर भी आगंनबाड़ी कार्यकर्ता या आशा वर्कर से भी प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इस फॉर्म मे मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • अब आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  • इसके बाद आपको यह आवदेन फॉर्म नज़दीकी आगंनबाड़ी केन्द्र पर जाकर जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा आपके आवेदन पत्र की सत्यता की जांच की जाएगी आवदेन फॉर्म के सत्यापन के बाद आपको आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप महतारी वंदन योजना के तहत आसानी से आवेदन कर सकेगें और इसका लाभ प्राप्त कर सकेगें।

FAQ,s

महतारी वंदन योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

Mahatari Vandana Yojana क्या है?

Mahatari Vandana Yojana के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो सालाना 12 हजार रूपेय होती है।

इस योजना का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ राज्य की केवल विवाहित महिलाओं को ही प्राप्त होगा।

Mahtari Vandana Yojana List

Leave a Comment