Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2024 का लाभ, पात्रता, आवेदन कैसे करे जाने पूरी प्रक्रिया

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2024:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश को किसानो को उनके खेतो मे सिंचाई की सुविधा देने के लिए बहुत सी योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि किसानो को खेत मे बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। अब इसी क्रम मे महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानो को कृषि मे बढ़ावा देने और सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक योजना की शुरूआत की है जिसका नाम मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानो को खेतो मे सिंचाई के लिए सौर कृषि पंप उपलब्ध कराएं जाएगें।

साथ ही पुराने डीजल पंपो को हटाकर सौलर कृषि पंप लगाने का काम किया जाएगा। जिससे किसान डीजल व बिजली से चलने वाले पंप के उपयोग से उसमे लगने वाली लागत से राहत मिलेगी। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानो को सौर कृषि पंप की खरीद पर 90% सब्सिडी दी जाएगी। जिससे किसान आसानी से सौर पंप का उपयोग कर अपने खेतो की सिंचाई कर सकेगें। आज हम आपको इस आर्टिकल मे मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना से जुड़ा सम्पूर्ण ब्यौरा प्रदान करेगें। अगर आप भी महाराष्ट्र के किसान है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2024

Maharashtra CM Saur Krishi Pump Yojana 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानो को खेतो मे सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य किसानो को खेतो मे सिंचाई के लिए 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराना है। Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana को अटल सौर कृषि पंप योजना के नाम से भी जाना जाता है। योजना के तहत राज्य सरकार किसानो को सिंचाई के लिए सोलर पंप की खरीद पर 90% सब्सिडी प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के माध्यम से अगले तीन सालो मे 1 लाख सोलर कृषि पंप किसानो के खेतो मे बेहतर सुविधा के लिए लगाएं जाएगें।

इस योजना के तहत 5 एकड़ से कम खेती वाले सभी किसानो को बड़े खेतो के लिए 3 HP और 5 HP के पंप दिए जाएगें। योजना के पहले चरण मे राज्य सरकार सरकार 25 हजार सौर पंप वितरण करेगी। जबकि दूसरे चरण मे किसानो को 50 हजार पंप वितरण किये जाएगें वहीं फिर तीसरे चरण मे 25 हजार सौर पंप वितरण किये जाएगें। यह योजना राज्य मे किसानो को कृषि को बढ़ावा देने मे मदद करेगी। मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसके बाद लाभार्थी किसानो की सूचीं जारी की जाएगी और इसके पश्चात चयनित किसानो को योजना का लाभ दिया जाएगा।

Free Silai Machine Yojana

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामMaharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
आरम्भ की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
वर्ष2024
राज्यमहाराष्ट्र
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानो को सिंचाई हेतु सोलर पंप उपलब्ध कराना।
लाभसोलर पंप पर सब्सिडी दी जाएगी।
सब्सिडी90 प्रतिशत।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.mahadiscom.in/

मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2024 का उद्देश्य

जैसा कि हम सभी जानते है कि आज के समय मे भी कई किसान ऐसे है जो डीजल और बिजली पंपो से अपने खेतो की सिंचाई करते है क्योकिं डीजल पंप काफी महगें होने के कारण किसानो का काफी खर्च आता है। किसानो की इसी समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना को शुरू किया है जिसका मुख्य उद्देश्य किसानो को कृषि सिंचाई हेतु सोलर पंप उपलब्ध कराना है। राज्य के किसानो को इस सोलर पंप के द्वारा उनके खेतो मे सिचाई के लिए लागत का 95% सब्सिडी सरकार द्वारा दिया जाएगा

जिसमे किसानो को केवल 5 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के माध्यम से सोलर पंप प्राप्त करने से किसानो की लागत मे कमी होगी आय मे वृद्धि होगी और उनका बाजार से अधिक कीमत पर पंप नही खरीदने पढ़ेगें। जिनके माध्यम से पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इस योजना का एकमात्र उद्देश्य है कि सोलर पंप की सुविधा उन क्षेत्रो के किसानो तक पहुंचाना है जहां पर कृषी फीडर सम्भव नही है।

E Shram Card Bhatta

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के लाभ

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएगें जिससे किसानो को कृषि मे प्रोत्साहन मिल सकेगा।
  • साथ ही योजना के माध्यम से किसानो को बिजली व डीजल से चलने वाले सिंचाई पंप के स्थान पर सोलर पंप के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
  • महाराष्ट्र सरकार किसानो को रियायती दर पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के माध्यम से अगले तीन सालो मे 1 लाख सोलर कृषि पंप किसानो के खेतो मे बेहतर सुविधा के लिए लगाएं जाएगें।
  • यह सोलर पंप कृषि जल स्त्रोत, जैसे- नदी तालाब, खेत, कुआ नाला आदि जगह पर लगाएं जाएगें।
  • Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2024 का लाभ किसानो को तीन चरणो मे प्राप्त होगा।
  • पहले चरण मे राज्य सरकार सरकार 25 हजार सौर पंप वितरण करेगी। जबकि दूसरे चरण मे किसानो को 50 हजार पंप वितरण किये जाएगें।
  • वहीं फिर तीसरे चरण मे 25 हजार सौर पंप वितरण किये जाएगें।
  • इस योजना के तहत 5 एकड़ से कम वाले किसानो को 3 HP और सोलर पंप की 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी जिसमे किसानो को केवल 5 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा।
  • जबकि 5 एकड़ से अधिक किसानो को 30000 रूपेय मे 5 HP सोलर पंप प्रदान किया जाएगें साथ ही दो एलईडी बल्ब, मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट और बैटरी चार्जिंग के लिए सॉकेट भी उपलब्ध कराए जाएगें।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के माध्यम से राज्य मे सोलर पंप के उपयोग को बढ़वा मिलेगा साथ बिजली की खपत भी कम होगी।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना- लाभार्थियो का योगदान

श्रेणियां3HP के लिए लाभार्थी का योगदान5 HP के लिए लाभकारी योगदान
सभी श्रेणियों के लिए25500=00 (10%)38500=00 (10%)
अनुसूचित जाति12750=00 (5%)19250=00 (5%)
अनुसूचित जनजाति12750=00 (5%)19250=00 (5%)

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2024 की पात्रता

  • मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • वह किसान जिनके क्षेत्रो मे ऊर्जा के पारंपरिक स्त्रोत का विदयुतीकरण का कार्य नही किया गया है तो वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें।
  • 5 एकड़ तक 3 एचपी डीसी और 5 एकड़ से अधिक 5 एचपी डीसी पंपिंग सिस्टम चयनित लाभार्थियो के खेत मे तैनात होगें।
  • पानी के सुनिश्चित स्त्रोत वाले खेत वाले किसान मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के लिए पात्र होगें।
  • पांरपरिक बिजली कनेक्शन वाले किसानो को इस योजना से सोलर एजी पंप का लाभ नही मिलेगा।
  • राज्य के पिछड़े क्षेत्र व जनजाति क्षेत्र के किसान योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्र होगें।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • पहचान पत्र
  • खेत सम्बन्धित दस्तावेज़
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी किसान मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना मे आवेदन करना चाहते है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें।

  • सबसे पहले आपको Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2024
  • होम पेज पर आपको Beneficiary Service का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको New Consumers के विकल्प पर क्लिक करना है।
Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2024
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी जैसे- Pad Pending AG Connection Consumer Details, Details of Applicant and Location, Nearest MSEDCL Consumer Number (Where is Pump to be installed) and Other details like Applicant Residential address & Location आदि दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड करना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत आवेदन कर सकेगें।

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के तहत आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

राज्य के जिन किसानो ने मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना मे ऑनलाइन आवेदन किया है तो वह घर बैठे अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है। आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करना है।
आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
  • इसके बाद आपको Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी Beneficiary ID दर्ज करना है।
  • अब आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते है।

सम्पर्क विवरण-

अगर आप Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या फिर आप अपनी किसी समस्या का समाधान प्राप्त करना चाहते है तो आप निम्नलिखित टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • Toll Free Helpline Number – 1800 102 3435, 1800 233 3435

FAQ,s

मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana क्या है?

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानो को खेतो मे सिंचाई के लिए सौर कृषि पंप की खरीद पर 90% सब्सिडी दी जाएगी।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना मे आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana मे आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के तहत आवदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahadiscom.in/ है।

Ration Card Download

Leave a Comment