Ladli Behna Awas Yojana का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन कैसे करे

Ladli Behna Awas Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओ को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक लाडली बहना योजना के बाद अब लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की आवासहीन बहनो को आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। प्रदेश की महिलाओं को पक्के आवास दिलाने के उद्देश्य से महिलाओं को वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी। Ladli Behna Awas Yojana 2024 का लाभ राज्य के उन सभी परिवारो को दिया जाएगा। जो आर्थिक रूप से कमजोर है और पक्का मकान बनाने मे सक्षम नही है और वह अब तक आवासहीन है। कैसे मिलेगा लाडली बहना आवास योजना का लाभ और कौन होगा पात्र? सम्बन्धित सभी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Ladli Behna Awas Yojana
Ladli Behna Awas Yojana

MP Ration Card

MP Ladli Behna Awas Yojana 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 9 अगस्त 2023 को मंत्रिमंडल की बैठक मे लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की आवासहीन बहनो को जिसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह पक्का मकान बनाने मे सक्षम नही है। तो उन सभी महिलाओं को पक्के मकान उपलब्ध कराएं जाएगें। आपको बता दे कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अन्त्योदय आवास योजना को भी अब मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के नाम से जाना जाएगा। अन्त्योदय आवास योजना के अन्तर्गत केवल अन्त्योदय परिवार को ही आवास की सुविधा प्रदान की जाती थी।

लेकिन अब Ladli Behna Awas Yojana के तहत सभी जाति, वर्ग की आवासहीन महिलाओं को खुद का पक्का मकान मकान उपलब्ध कराने के लिए 120000 रूपेय की सहायता राशी प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के लिए इस योजना को लागू कर दिया है। जिसके तहत सभी वर्गो के आवासहीन पात्र परिवारो को शामिल किया जाएगा। लाडली बहना आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवारो को प्राथमिकता दी जाएगी।

17 September Update:- मुख्यमंत्री करेगें लाडली बहना योजना का शुभारम्भ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की लाडली बहनो को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का शुभारम्भ भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वर्सेशन सेंटर से करेगें। सीएम लाडली बहना आवास योजना के तहत राज्य मे विभिन्न आवास योजनाओं मे आवास की सुविधा का लाभ मिलने से छुट गए गरीब व बेघर परिवारो को अपना आवास मिलेगा जिसके माध्यम से प्रदेश के 4 लाख 75 हजार से अधिक गरीब परिवारो को आवास का लाभ दिया जाएगा लाभार्थियो के चयन करने से सम्बन्धित

दिशा निर्देश राज्य शासन द्वारा जारी कर दिये गये है। लाडली बहना आवास योजना फॉर्म 17 सिंतबर से 5 अक्टूबर तक प्राप्त किये जाएगें। लाभार्थी 5 अक्टूबर 2023 तक अपना आवास प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण समस्त जिला, जनपद एंव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किया जाएगा। इस योजना के लिए आवेदन जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराएं जाएगें।

लाडली बहना आवास योजना के बारे मे संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामLadli Behna Awas Yojana
आरम्भ की गईपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थीराज्य की लाडली बहने।
उद्देश्यआवासहीन बहनो को पक्के आवास प्रदान करना।
वर्ष2024
राज्यमध्य प्रदेश
आवदेन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

MP Ration Card List

MP Ladli Behna Awas Yojana 2024 का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य की लाडली बहनो को पक्के आवास की सुविदा उपलब्ध कराना है। जिससे उन सबी परिवारो को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा सके जिनको किसी कारणवश प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल पाया है क्योकि राज्य मे लगभग 23 लाख ऐसे परिवार है जिनको अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नही मिल पाया है लेकिन Ladli Behna Awas Yojana के लागू होने से सभी वर्गो के आवासहीन परिवारो को पक्के मकान उपलब्ध कराएं हो सकेगें। ताकि राज्य के सभी परिवारो को रहने के लिए अपना खुद का पक्का मकान प्राप्त हो सके।

मध्य प्रदेश लाडली बहना आवास योजना के लाभ व विशेषताएं

  • एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन द्वारा Ladli Behna Awas Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एंव आवासहीन बहनो को पक्के आवास प्रदान किये जाएगें।
  • Ladli Behna Awas Yojana का लाभ मुख्य रूप से महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे भेजी जाएगी।
  • सीएम लाडली बहना आवास योजना की विशेषता यह है कि जब भी पीएम आवास योजना के तहत मकान की लागत मे वृद्धि की जाएगी तभी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी लाडली बहना आवास योजना के मकान की लागत मे वृद्धि की जाएगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं इस योजना के माध्यम से अपने पक्के आवास का निर्माण करा सकेगें।
  • राज्य के वह परिवार जिनके पास जिनके पास पक्का मकान नही है वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें।
  • इस योजना मे सभी वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है।
  • वह परिवार जिनको पीएम आवास योजना का लाभ नही मिल पाया है उनको इस योजना मे प्राथमिकता दी जाएगी।
  • प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का संचालन राज्य के सभी जिलो मे किया जाएगा। ताकि सभी पात्र परिवारो को योजना का लाभ मिल सके।
  • जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार सशक्त व आत्मनिर्भर हो सके और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सके।
  • लाडली बहना आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर आवास की सुविधा दी जाएगी जिससे समाज मे महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ेगा।

Ladli Behna Awas Yojana 2024 की पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाडली बहना योजना की पात्र महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • राज्य की सभी वर्ग की महिलाएं लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला के नाम कोई भी प्लॉट या पक्का मकान नही होना चाहिए
  • पीएम आवास योजना का लाभ प्राप्त कर चुके परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नही होगा।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवेदन हेेेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

लाडली बहना आवास योजना 2024 के तहत आवदेन करने की प्रक्रिया

  • लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थी को अपने नज़दीकी ग्राम पंचायत मे जाना होगा।
  • इसके बाद आपको योजना के तहत आवेदन करने के लिए Application From प्राप्त करना होगा।
Ladli Behna Awas Yojana
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म मे पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म के साथ मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को संलग्न कर देना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित कार्यालय मे जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो के सत्यता की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सब ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से लाडली बहना आवास योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।

FAQ,s

लाडली बहना आवास योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

लाडली बहना आवास योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 17 सिंतबर 2023 को किया गया है।

MP Ladli Behna Awas Yojana क्या है?

Ladli Behna Awas Yojana के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की आवासहीन लाडली बहनो को मुफ्त मे पक्के आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।

लाडली बहना आवास योजना को किस नाम से जाना जाता है?

लाडली बहना आवास योजना को अन्त्योदय आवास योजना के नाम से जाना जाता है।

Ration Card Download

Leave a Comment