Kisan Suryoday Yojana 2024 के बारे में विस्तार से जाने – लाभ, उद्देश्य, पात्रता

Kisan Suryoday Yojana:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने गृह राज्य गुजरात के किसानो को लाभान्वित करने के लिए 24 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक योजना की शुरू करने की घोषणा की है जिसका नाम किसान सूर्योदय योजना है। Kisan Suryoday Yojana 2024 के माध्यम से प्रदेश के किसानो को अपने खेतो की सिंचाई के लिए तीन फेज मे सुबह 5 बजे से रात्री 9 बजे तक बिजली आपूर्ति उपलब्ध करायी जाएगी। अगर आप भी गुजरात राज्य के किसान है तो इस आर्टिकल के विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े इसीलिए की आज हम आपको इस आर्टिकल मे किसान सूर्योदय योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है।

Kisan Suryoday Yojana 2024
Kisan Suryoday Yojana 2024

Kisan Suryoday Yojana 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा गुजरात के किसानो के खेतो मे सिंचाई हेतु पानी की समस्या को दूर करने के लिए किसान सूर्योदय योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत किसानो को दिन मे खेतो मे सिंचाई के लिए 3 फेज मे बिजली उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे किसानो को सिंचाई के लिए पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। और अपने खेतो की अच्छे से सिंचाई कर सकेगें। Kisan Suryoday Yojana 2024 गुजरात राज्य के किसानो के लिए अत्यधिक लाभकारी योजना है जिससे उनको काफी लाभ होने वाला है। इस योजना के जरिए पूरे राज्य के किसानो को लाभान्वित करने के लक्ष्य से शुरू किया गया है। जिसके बुनयादी ढांचे को स्थापित करने के लिए 3500 करोड़ रूपेय का बजट आवंटित किया गया है। किसान सूर्योदय योजना के पहले चरण मे दाहोद, पाटण, महिसागर, पंचमहल छोटा उद्यपुर, खेरा, आनंद और गिर सोमना जिले को शामिल किया गया है। बाकि बचे जिलो को चरणबद्ध तरीके से इस योजना मे जल्दी ही शामिल कर लिया जाएगा। राज्य के जो कोई भी किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनको पहले योजना मे आवेदन करना होगा।

Free Silai Machine Yojana

किसान सूर्योदय योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामKisan Suryoday Yojana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
राज्यगुजरात
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानो को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना

Kisan Suryoday Yojana 2024 का उद्देश्य

गुजरात राज्य के किसानो को सिंचाई के लिए काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है उनके खेतो को पर्याप्त पानी न मिलने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है किसानो की इसी समस्या को ध्यान मे रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व मे किसान सूर्योदय योजना की शुरूआत की है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को दिन मे सिंचाई के लिए सुबह 5 से रात्री 9 बजे तक बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि वह अपने खेतो की सिंचाई अच्छे से कर सके। जिससे उनकी फसलो मे वृद्धि होगी। और उनकी आय मे बढ़ोत्तरी होगी। इस योजना का लक्ष्य दिन के समय बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

किसान सूर्योदय योजना का दूसरा चरण

Kisan Suryoday Yojana का दूसरा चरण गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी के द्वारा शुरू कर दिया गया है। जिसके पहले चरण मे राज्य के 1 लाख किसानो को कवर किया गया था। जबकि इस बार दूसरे चरण मे 1 लाख 90 हजार किसानो को कवर किया जाएगा। किसान सूर्योदय योजना के दूसरे चरण के तहत राज्य के किसानो को अपने खेतो मे सिंचाई के लिए 3.80 लाख नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएगें। साथ ही एक बिजली कनेक्शन पर 1.60 लाख रूपेय खर्च किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना की सबसे विशेष बात यह के कि इतने रूपेय खर्च करने के बाद की राज्य सरकार किसानो को बिजली का कनेक्शन केवल 10 रूपेय से देगी। अर्थात गुजरात के किसानो को मात्र 10 रूपेय मे ही विद्युत संयोजन दिया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार जनवरी 2024 के अन्त तक राज्य के लगभग 4000 गांव को इस योजना के तहत कवर करेगी। यह आधिकारिक जानकारी मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उत्तर गुजरात बयाड से दी थी।

PM Surya Ghar Yojana

Kisan Suryoday Yojana 2024 के प्रमुख तथ्य

  • गुजरात किसान सूर्योदय योजना के अन्तर्गत अगले दो से तीन वर्षो मे लगभग 3000 सर्किट किलोमीटर नई ट्रांसमिशन लाइनो को बिछाने का कार्य किया जाएगा।
  • गुजरात सरकार ने इसके लिए बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए 3500 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया है।
  • Kisan Suryoday Yojana के तहत प्रदेशभर मे 11.50 लाख विद्युत संयोजन प्रदान किये जाएगें। जिससे राज्य के हर गांव को आपस मे जोड़ा जा सकेगा। और हर जगह तक बिजली की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी के द्वारा मंगलवार को अरवल्ली जिले से दूसरे चरण के तहत उत्तर गुजरात मे पहले चरण का लोकापर्ण किया गया और बताया कि अब गुजरात के 600 गांव के किसानो को दिन मे बिजली प्रदान की जाएगी।
  • जिससे किसानो की आय दोगुनी करने का लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे अपने गृह राज्य गुजरात मे तीन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य मे ट्रांसमिशन की नई कैपेसिटी तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।

किसान सूर्योदय योजना 2024 के लाभ

  • गुजरात के किसान को लाभान्वित करने के लिए Kisan Suryoday Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत राज्य के किसानो को खेतो मे सिंचाई के लिए सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बिजली सुविधा दी जाएगी।
  • ताकि किसान अपने खेतो मे पर्याप्त सिंचाई कर सके।
  • किसान सूर्योदय योजना के माध्यम से न केवल किसानो को खेतो मे सिंचाई के लिए पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी बल्कि गांव की विकास दर मे वृद्धि होगी।
  • और अब तक जिस क्षेत्र मे बिजली की पहुंच नही नही है वहां पर पर्याप्त बिजली पहुंच पाएगी। और लोगो की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।
  • Kisan Suryoday Yojana के माध्यम से किसानो को मात्र 10 रूपेय मे बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा।
  • वहीं किसानो द्वारा उपयोग की गई बिजली का प्रति यूनिट अलग से शुल्क लिया जाएगा।

Kisan Suryoday Yojana 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

हाल ही मे किसान सूर्योदय योजना की शुरूआत केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार की सहमति से की गई है। और गुजरात सरकार द्वारा किसान सूर्योदय योजना का पहला व दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है और राज्य के प्रत्येक जिले एंव गांव तक बिजली के कनेक्शन लगाने पर कार्य चल रहा है जल्दी ही आपके शहर, गांव और खेत तक बिजली के पोल लगा दिये जाएगें। इसके बाद आप विद्यत विभाग से सम्पर्क कर किसान सूर्योदय योजना के तहत कनेक्शन ले सकेगें। Kisan Suryoday Yojana के तहत विद्युत संयोजन लेने के लिए फिलहाल कोई ऑफिशियल वेबसाइट या आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू नही की गई है। जल्दी ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया या ऑफिशियल वेबसाइट शुरू की जाएगी। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य अवगत कराएगें।

FAQ,s

किसान सूर्योदय योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

किसान सूर्योदय योजना को गुजरात सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

Kisan Suryoday Yojana क्या है?

इस योजना के माध्यम के राज्य के किसानो के खेतो मे सिंचाई के लिए प्रात: 5 बजे से रात्री 9 बजे तक 3 फेज बिजली आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

गुजरात किसान सूर्योदय योजना के तहत बिजली कनेक्शन लेने के लिए कितना खर्च आएगा?

Kisan Suryoday Yojana के अन्तर्गत जो कोई जरूरतमंद किसान बिजली कनेक्शन लेना चाहते है तो उनको मात्र 10 रूपेय की कीमत चुकानी होगी।

किसान सूर्यदय योजना का लाभ कौन ले सकता है?

गुजरात राज्य का कोई भी किसान जो खेती किसानी करता है किसान सूर्योदय योजना का लाभ ले सकता है इसके अलावा गांव का हर वह नागरिक जो बिजली कनेक्शन लेना चाहता है वह भी लाभ प्राप्त कर सकेगें।

Rail Kaushal Vikas Yojana

Leave a Comment