UP Ration Card Status 2025 : ऑनलाइन यूपी राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करे

Check Online UP Ration Card Status – राशन कार्ड एक सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो देश के गरीब परिवारों को सरकारी राशन की दुकानों से सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री प्राप्त करने का अधिकार देता है। सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं जैसे गरीबी रेखा से नीचे वालों को बीपीएल, गरीबी रेखा से ऊपर वालों को एपीएल और अंत्योदय परिवारों को AAY राशन कार्ड। अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आप जानना चाहते हैं कि आपका राशन कार्ड अभी तक बना है या नहीं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Ration Card Status 2025 चेक करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने यूपी राशन कार्ड की स्थिति चेक कर सके। इसलिए यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

UP Ration Card List 

UP Ration Card Status
UP Ration Card Status

UP Ration Card Status/ यूपी राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करे

भारत के हर राज्य के नागरिकों के लिए राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यूपी सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड के जरिए सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है। इसके अलावा राशन कार्ड के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और आपने हाल ही में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या लैपटॉप की सहायता से अपने राशन कार्ड की स्थिति चेक कर सकते हैं। जिसके लिए आपको घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राशन कार्ड की स्थिति चेक करने से आपको पता चल जाएगा कि आपके आवेदन की स्थिति क्या है और कब तक आपका राशन कार्ड जारी हो जाएगा। 

राशन कार्ड की स्थिति कैसे चेक करें?

UP Ration Card की स्थिति आप दो तरीकों से चेक कर सकते हैं। पहला तरीका NFSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप राशन कार्ड की स्थिति चेक कर सकते हैं। वहीं दूसरा तरीका राज्य के आधिकारिक पोर्टल की मदद से चेक कर सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इन दोनों तरीकों के बारे में।

NFSA पोर्टल के जरिए राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • अपने राशन कार्ड की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको NFSA पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • होम पेज पर आपको Citizen Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक ड्रॉप डाउन मेनू खुल जाएगा।
  • आपके यहां पर Know Your Ration Card Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • आपको यहां पर अपने राशन कार्ड का नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए Get RC Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके राशन कार्ड की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से Ration Card Status चेक कर सकते है। 

State Portal के जरिए राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

State Portal के माध्यम से आप बड़ी ही आसानी से अपना राशन कार्ड स्टेटस देख सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य उत्तर प्रदेश की राशन कार्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने राशन कार्ड आईडी को  दर्ज करना होगा।
  • जो आपको उत्तर प्रदेश राशन कार्ड का आवेदन करते समय प्राप्त हुई होगी।
  • अब आपको आवेदन की स्थिति चेक करने हेतु OTP प्राप्त करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • अब आपको प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • आप चाहे तो अपने आवेदन की स्थिति का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

FAQs

Que – आवेदन करने के कितने दिनों बाद राशन कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं?

Ans – आप आवेदन करने के तुरंत बाद भी अपने राशन कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं।

Que – UP Ration Card Status चेक करने के लिए किस चीज की जरूरत होगी?

Ans – राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आपको आवेदन करते समय प्राप्त रसीद की आवश्यकता होगी। जिसकी मदद से आप अपने राशन कार्ड स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

Que – राशन कार्ड आवेदन करने के कितने दिनों बाद बन जाता है?

Ans – राशन कार्ड आवेदन करने के 7 से 15 दिनों के अंदर बन जाता है। 

Leave a Comment